{"_id":"5bbcee1f867a552851443539","slug":"kamal-nayan-das-statement-about-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए इसी सत्र में प्रस्ताव लाएं पीएमः कमलनयन दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए इसी सत्र में प्रस्ताव लाएं पीएमः कमलनयन दास
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
सार
- महंत नृत्य गोपालदास के उत्तराधिकारी कमलनयन दास की मांग
- बोले, अयोध्या में नहीं चल रहा कोई अनशन
- संतों और धर्माचार्यों की दिल्ली में हो चुकी है बैठक
विज्ञापन
कमलनयन दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर को लेकर अयोध्या में कोई अनशन नहीं चल रहा है। अनशन खत्म हो गया है। संत और धर्माचार्य प्रधानमंत्री पर दबाव बनाएंगे कि संसद के इसी शीतकालीन सत्र में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए मंदिर के लिए प्रस्ताव पास कराएं या अध्यादेश लाएं। ये बातें रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की उपस्थिति में उनके उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने बांदा में मीडिया के सामने कहीं।
महंत और श्री मणिराम छावनी, अयोध्या पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार को यहां एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने आए थे। उन्होंने मीडिया से खुद कोई बात नहीं की। अलबत्ता साथ में आए उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने मीडिया द्वारा अयोध्या में संतों के अनशन पर किए गए सवाल के जवाब में दोटूक कहा कि कहां अनशन चल रहा है? कोई अनशन नहीं चल रहा। खत्म हो गया अनशन।
महंत कमलनयन ने कहा कि हम संतों और धर्माचार्यों ने दिल्ली में बैठक की है। प्रधानमंत्री से मांग की है कि इसी शीतकालीन सत्र में संसद में प्रस्ताव लाएं या अध्यादेश पारित कराएं कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री पर दबाव देंगे।