{"_id":"66d5943fc4dd24b4340bbd33","slug":"kalpi-road-will-be-widened-a-parallel-bridge-will-be-built-near-panki-station-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कालपी रोड होगी चौड़ी, पनकी स्टेशन के पास बनेगा समानांतर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कालपी रोड होगी चौड़ी, पनकी स्टेशन के पास बनेगा समानांतर पुल
Mon, 02 Sep 2024 04:05 PM IST
शिखा पांडेय
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
पनकी भाटिया तिराहा कालपी रोड स्थित रेलवे पुल पर हो रहे गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी रोड पर लगने वाले जाम से मुक्ति की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विजयनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग भौंती तक सड़क चौड़ी की जाएगी, डिवाइडर निर्माण के साथ ही पनकी स्टेशन के पास समानांतर दो लेन का पुल बनेगा। इससे हादसों पर अंकुश भी लगेगी। सेतु निगम पुल बनाएगा, जबकि सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। दोनों विभागों को जल्द डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर ने इन विकास कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
तीन साल पहले तक खूनी सड़क के नाम से बदनाम कालपी रोड को पीडब्ल्यूडी ने जरीबचौकी चौराहे से विजयनगर तक चार लेन बनवाया था। विजयनगर से अर्मापुर पुलिया तक सड़क ठीक है, पर उसके आगे पनकी क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध रूप से संचालित मिनी ट्रांसपोर्टनगर, बसों का जमावड़ा और पनकी स्टेशन पुल से भौंती की तरफ अवैध मौरंग मंडी की वजह से आए दिन यातायात बाधित रहता है। उच्च स्तरीय समग्र विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने पनकी स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर दो लेन का समानांतर पुल और कालपी रोड चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया।

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे चुके हैं। सेतु निगम के महाप्रबंधक और परियोजनाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है। दो-लेन का यह पुल 785.68 मीटर लंबा होगा। पुलि निर्माण की अनुमानित लागत 85 करोड़ है। केस्को से पोल शिफ्टिंग और वन विभाग से पेड़ों को काटने का एस्टीमेट मिलने पर इसे कुल लागत में शामिल किया जाएगा। तर्क दिया गया कि शहर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव के मद्देनजर यह योजना अति महत्वपूर्ण है। कमिश्नर अमित गुप्ता ने इसे विभागीय कार्यवाही योजना में शामिल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
785.68 मीटर - पनकी समानांतर पुल की लंबाई
85 करोड़ रुपये - पुल निर्माण की अनुमानित लागत
निर्माण के लिए 0.45 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी
पुल निर्माण के लिए पोल शिफ्ट होंगे, पेड़ भी काटे जाएंगे
सात साल पहले बनाया गया साइकिल ट्रैक भी तोड़ा जाएगा

इस वजह से है समानांतर पुल की जरूरत
शहरी क्षेत्र से झांसी, आगरा, दिल्ली की ओर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पहुंचने के लिए कानपुर-कालपी मार्ग में स्थित पनकी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का उपयोग किया जा रहा है। यह पुल दो लेन का है। करीब 40 साल पुराना भी हो चुका है। इसे चौड़ा करने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं है। जबकि इस क्षेत्र में कानपुर नगर की लगभग सभी औद्योगिक इकाइयां, स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड का स्टाक यार्ड, गंगागंज बाटलिंग प्लांट, इंडियन ऑयल का बरौनी-पनकी तेल, गैस पाइपलाइन का मुख्य डिपो, न्यू ट्रांसपोर्टनगर, रक्षा उत्पादों की बड़ी फैक्टरियां होने की वजह से यातायात लगातार बढ़ रहा है।

कालपी रोड चौड़ीकरण के लिए भी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए विजयनगर से अर्मापुर तक सड़क के समानांतर सात साल पहले बनाया गया साइकिल ट्रैक भी तोड़ना पड़ सकता है। - राकेश यादव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड)