फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kalka howrah express standing on etawah station for one hour

इटावा में स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही कालका से हावड़ा को जाने वाली हावड़ा-कालका एक्सप्रेस, ये थी वजह

Mon, 08 Jul 2019 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
kalka howrah express standing on etawah station for one hour
ट्रेन
इटावा में कालका से हावड़ा को जाने वाली हावड़ा-कालका एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक घंटे तक खड़ी रही। वजह बताई जा रही है कि ट्रेन के लगेज कोच में सामान ओवरलोड था, जिसकी सूचना ड्राइवर ने उच्च अधिकारियों की दी।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेशन पर 87 बोरे सब्जियां और एक बाइक को उतारकर ट्रेन को रवाना किया गया। सोमवार को कालका एक्सप्रेस में ओवरलोड हो जाने के कारण उसे प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। 12 बजकर 30 मिनट पर आई हावड़ा कालका एक्सप्रेस को 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


 

जानिए क्या कहता है रेलवे का यह नियम 

ड्राइवर ने ओवरलोड होने की सूचना शिकोहाबाद स्टेशन अधीक्षक को दी। जिसके बाद इसकी जानकारी कंट्रोलर टूंडला को दी गई। अवर अभियंता कैरिज एवं वैगन प्रदीप सिंह सचान को मैसेज दिया गया। इसमें उन्होंने ट्रेन को रोककर उसमें सब्जी के लदे 87 बोरे सहित एक बाइक को उतारा गया। इसकी जानकारी टूंडला कंट्रोलर को दी गई। बताया गया कि अब इन बोरों और बाइक को दूसरी ट्रेन से हावड़ा के लिए भेजा जाएगा।  

रेलवे के माल बापू शिवशंकर राजौरिया ने बताया कि ट्रेन के लगेज डिब्बे में चार टन तक माल लादा जा सकता है। चूंकि कालका में लदा माल चार टन से अधिक था। इसलिए सब्जियों की बोरियां और बाइक को उतारा गया है। जिसे दूसरी ट्रेन से भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed