टला बड़ा हादसाः कालका एक्सप्रेस की पिन टूटी, पलटने से बची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका मेल दोपहर 3:58 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आई थी। इस ट्रेन के पार्सल यान बोगी का पहिया और स्प्रिंग के बीच लगी पिन टूटी थी। रोलिंग स्टॉक कर्मचारियों ने इसे समय रहते देख लिया। इसकी जानकारी कैरिज एंड वैगन विभाग के अफसरों और इंजीनियरों को दी गई। स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे।
ट्रेन को रेड सिग्नल देकर रोक दिया गया और कंट्रोल रूम को मैसेज भेजा गया। डेढ़ घंटे तक चली मरम्मत के बाद टूटी पिन को निकालकर दूसरी पिन लगाई गई। इसके बाद शाम 5:35 बजे रवाना हुई। अफसरों ने बताया कि अगर इसे समय रहते न देखा गया होता तो ट्रेन की गति बढ़ने पर निश्चित तौर पर ट्रेन के डिरेल होने की आशंका थी।