फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalindi Express Accident, Search for the conspirator, agency operator questioned, RPF started patrolling

Kalindi Express Accident: साजिशकर्ता की तलाश…एजेंसी के संचालक से पूछताछ, RPF ने शुरू कर ट्रैक की गश्त

Wed, 11 Sep 2024 08:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Sep 2024 08:38 AM IST
सार

Kanpur News: कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश में साजिशकर्ता की तलाश में शुक्लापुर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक से पूछताछ की गई। बता दें कि रविवार रात खोजबीन के दौरान रेलवे ट्रैक पर इंडेन का क्षतिग्रस्त गैस सिलिंडर मिला था। वहीं, हादसे के बाद आरपीएफ ने कार और बाइकों से सड़क किनारे रेलवे ट्रैक की गश्त शुरू की है।

विज्ञापन
Kalindi Express Accident, Search for the conspirator, agency operator questioned, RPF started patrolling
Kalindi Express - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में ट्रैक पर सिलिंडर रख कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रचने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर शुक्लापुर गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी पहुंची। शिवराजपुर इंडेन गैस सर्विस एजेंसी के संचालक मीना सेंगर के बेटे शुभम से सिलिंडर के बारे में जानकारी ली। पता चला कि बुकिंग पर सिलिंडर डिलीवर तो किया जाता है।

विज्ञापन

लेकिन सिलिंडर नंबर दर्ज नहीं किया जाता। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं बताया जा सकता कि कौन सा सिलिंडर किस उपभोक्ता को डिलीवर किया गया। इस एजेंसी के सात डिलीवरी मैन छह गाड़ियों से करीब आठ किमी के दायरे सिलेंडर की आपूर्ति करते हैं। फिलहाल जांच अधिकारियों ने डिलीवरीमैन से पूछताछ कर किसी को बिना बुकिंग सिलिंडर देने के संबंध में सवाल किए लेकिन जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज लिए कब्जे में
मंगलवार दोपहर सादी वर्दी में कई गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लिया। तकनीकी टीम ने मुड़ेरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप मैदा मिल, नेवादा टोल प्लाजा, कोल्डस्टोरेज सहित हाइवे के कई पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी भी खंगाले हैं।

आरपीएफ ने ट्रैक और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाई
कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रचने का मामला सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने ट्रैक और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रावतपुर से अरौल तक ट्रैक के किनारे जीटी रोड पर आरपीएफ कर्मी कार व बाइकों से रेलवे ट्रैक की निगरानी करेंगे। मंगलवार शाम से इसकी शुरूआत भी कर दी गई है।

विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा आयुक्त भी कर रहे हैं जांच
कालिंदी एक्सप्रेस को बेटपटरी किए जाने की साजिश का मामले की जांच इज्जत नगर मंडल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त पवन श्रीवास्तव भी अपने स्तर कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को घटनास्थल का जायजा भी लिया था। साथ ही आरपीएफ अफसरों को रेलवे ट्रैक और इस सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की सुरक्षा ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिदिन शाम छह से सुबह छह बजे तक होगी चेकिंग
कन्नौज आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी मीणा ने बताया कि रावतपुर से अरौल बिल्हौर तक रेलवे ट्रैक जीटी रोड पर आरपीएफ की टीमों ने एक कार और दो बाइकों से प्रतिदिन शाम छह से सुबह छह बजे तक ट्रैक की चेकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा रेलवे इंजीनियरिंग टीमें ट्रैक की अपने स्तर से चेकिंग कर रही हैं।

ट्रेनों में आरपीएफ का स्टॉफ भी चलेगा
वहीं, स्थानीय पुलिस अपने क्षेत्र से गुजरे रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रही हैं। कानपुर सेक्शन से चलने व गुजरने वाली ट्रेनों में आरपीएफ का स्टॉफ भी चलेगा। भीड़ भाड़ वाली ट्रेनों में तीन और कम भीड़ वाली ट्रेनों में आरपीएफ के दो जवान चलेंगे। कहीं भी गड़बड़ी नजर आने पर फौरन रेलवे और आरपीएफ अफसरों के सूचना देंगे।

मंधना में भी ट्रेन को पलटाने की हुई थी साजिश
कानपुर-फर्रुखाबाद बाद रेलमार्ग पर मंधना स्टेशन से नारामऊ के बीच परगही गांव के सामने 31 दिसंबर 2016 की रात को पटरी के 50 पेंड्राल खोल और आरी से पटरी को काट दिया गया था। मौके पर खुले पेंड्राल और आरी ब्लेड भी मिली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एजेंसियों ने पड़ताल की थी लेकिन कुछ पता नहीं चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed