फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kakadev student suicide case Used to sell working SIM cards to cyber thugs for Rs 1000 two arrested

काकादेव छात्र सुसाइड केस: 1000 में ठगों को बेचते थे चालू सिम…दो गिरफ्तार, गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश

Sun, 16 Mar 2025 04:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

Kanpur News: काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया छात्र के फोन पर जिस नंबर से मैसेज आए हैं, वह भरथना निवासी आकाश बाबू का था। उसका साथी सचिन भी ठगों को सिमकार्ड उपलब्ध कराता था।

विज्ञापन
Kakadev student suicide case Used to sell working SIM cards to cyber thugs for Rs 1000 two arrested
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र निवासी छात्र तनय सागर के आत्महत्या मामले में काकादेव पुलिस ने इटावा के भरथना निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक साइबर ठगों को एक हजार रुपये में चालू मोबाइल सिम उपलब्ध कराते थे। युवकों से लिए सिम से ही साइबर ठगों ने छात्र से संपर्क किया और उसे चंगुल में फंसाया। अन्य आरोपियों की तलाश में जल्द ही पुलिस की एक टीम नोएडा जाएगी।

विज्ञापन

काकादेव के विजयनगर निवासी संतोष कुमार के बेटे तनय सागर ने छह मार्च को फंदा लगाकर जान दे दी थी। छात्र के फोन से मिली चैट के मुताबिक वह साइबर ठगों के चंगुल में था। ठगों ने छात्र को डराकर 47 हजार रुपये ठगे थे। ठग छात्र पर और रुपये देने का दबाव बना रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इसी से परेशान होकर छात्र ने जान दे दी थी। छात्र को जिस नंबर से मैसेज किए गए, वह भरथना निवासी आकाश बाबू का था। शनिवार को आकाश बाबू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तस्दीक पर इलाके के रहने वाले सचिन को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

नोएडा के लिए रवाना हो सकती है पुलिस
काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया छात्र के फोन पर जिस नंबर से मैसेज आए हैं, वह भरथना निवासी आकाश बाबू का था। उसका साथी सचिन भी ठगों को सिमकार्ड उपलब्ध कराता था। दोनों ने नोएडा निवासी युवकों को सिमकार्ड बेचने की बात कबूली है। दस-दस के स्लॉट में सिम नोएडा को सप्लाई किए जाते थे। प्रति सिम पर एक हजार रुपये युवकों को मिलता था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में सोमवार को नोएडा और दिल्ली के लिए रवाना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed