{"_id":"5cc02651bdec221460794bdd","slug":"jyotiraditya-scindia-public-meeting-in-hardoi-for-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- एक तरफ योगी जी और एक तरफ मोदी जी, पर हैं दोनों ढोंगी जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- एक तरफ योगी जी और एक तरफ मोदी जी, पर हैं दोनों ढोंगी जी
Wed, 24 Apr 2019 03:23 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया हरदोई पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में आज कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा के समर्थन में सभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी विदेश में जाकर नेताओं को झप्पी दे रहे हैं और देश का किसान आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
हरदोई जिले की गंगा जमुनी तहजीब ने पूरे विश्व में एकता का संदेश दिया है। अबकि चुनाव में बस जनता का साथ चाहिए। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं ने पकोड़े तले और बाबा मंत्री बने।
साथ ही बोले कि एक तरफ योगी जी और एक तरफ मोदी जी, पर हैं दोनों ढोंगी जी। उन्नाव विधायक प्रकरण पर कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नहीं भाजपा सरकार में तो बेटी पढ़ाओ और भाजपा विधायकों से बचाओ का नारा होना चाहिए।
साथ ही बोले कि एक तरफ योगी जी और एक तरफ मोदी जी, पर हैं दोनों ढोंगी जी। उन्नाव विधायक प्रकरण पर कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नहीं भाजपा सरकार में तो बेटी पढ़ाओ और भाजपा विधायकों से बचाओ का नारा होना चाहिए।