{"_id":"5bbbaaf6867a55281371b6f3","slug":"junior-doctor-charged-on-medical-college-administration-of-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डॉक्टर की हालत बिगड़ी, काम का दबाव-उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर डॉक्टर की हालत बिगड़ी, काम का दबाव-उत्पीड़न का आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर की सोमवार को बुखार की वजह से हालत बिगड़ गई। उन्हें हैलट में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली से आए उनके पिता ने कॉलेज प्रशासन पर अत्यधिक काम कराने और उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस भी बुला ली।
जेआर-2 मनीषा गुप्ता को कई दिन से बुखार आ रहा था। दवा खाकर ड्यूटी करने से उनकी हालत बिगड़त गई। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले व्यवसायी पिता उमेश गुप्ता को बुलाया। सोमवार सुबह पिता जच्चा-बच्चा अस्पताल आए। उस समय डॉ. मनीषा इस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय के कार्यालय के बगल में बने सेमिनार रूम में लेटी थी। पिता ने अस्पताल में काम के अत्यधिक दबाव से बेटी के बीमार होने और उत्पीड़न का आरोप लगाया।
डॉ. किरन पांडेय ने इन आरोपों से इनकार किया है। बताया कि जूनियर डॉक्टरों से नियमानुसार हर हफ्ते 8-8 घंटे की तीन और 12-12 घंटे की दो ड्यूटियां ली जाती हैं। डॉ. मनीषा को वायरल हुआ है। प्लेटलेट्स काउंट ठीक है। डेंगू की जांच कराई जा रही है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि डॉ. मनीषा के पिता ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।