फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Juhi Parampurwa, Govindnagar dirty, worker's salary stopped

Kanpur News: जूही परमपुरवा, गोविंदनगर में गंदगी, कर्मी का वेतन रोका

Sun, 05 Apr 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Juhi Parampurwa, Govindnagar dirty, worker's salary stopped
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान परमपुरवा में सीवर भराव और गोविंदनगर में गंदगी मिलने पर सफाई सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस के साथ ही सफाई कर्मी का वेतन काटने का आदेश दिया। सुपर सकर मशीनों से पानी निकलवाया। नगर आयुक्त ने मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान, कीटनाशक छिड़काव और नियमित फॉगिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रत्न शुक्ल इंटर कॉलेज के पीछे एक जर्जर भवन में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने भवन स्वामी से बाउंड्रीवाल कराने या सफाई का खर्च वसूलने के निर्देश दिए। परमपुरवा चौराहे पर जलभराव की स्थिति पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। नाले की सफाई न होने और सड़क का स्तर नीचे होने को इसकी वजह बताया गया। अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। परमपुरवा से पापुलर धर्मकांटा तक सप्ताह में दो बार नाले की तलीझार सफाई कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed