{"_id":"633fd418f9083f5d2f449d8b","slug":"judicial-staff-boycotted-work-in-kanpur-stalled-work-and-sat-on-dharna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Court News: न्यायिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, काम ठप कर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Court News: न्यायिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, काम ठप कर धरने पर बैठे
Fri, 07 Oct 2022 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:54 PM IST
सार
दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर न्यायिक कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया है। न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा चल रहा है और आक्रोशित कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे न्यायिक कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर न्यायालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी के बाद सभी अदालतों और कार्यालयों में कामकाज ठप करा दिया गया। न्यायिक कर्मचारी नई बिल्डिंग के बरामदे में इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान वादकारियों में असमंजस की स्थिति रही। हंगामे के चलते सारा न्यायिक कार्य ठप हो गया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि प्रांतीय संघ को घटना की जानकारी दे दी गई है। उस के निर्देश के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम न्यायालय परिसर में दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद में हाथापाई शुरू हुई। यह लोग लड़ते झगड़ते एक न्यायालय के कार्यालय में घुस गए। इस दौरान कार्यालय में रखा कंप्यूटर व प्रिंटर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, जब कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर शिकायत की, तो उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद अव्यवस्था के चलते कर्मचारियों के ही खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई। इसके कारण कर्मचारी आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए।