{"_id":"f1bfa2373769e096dd3a3c4db6f512f1","slug":"join-today-in-freedom-mahajasn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शामिल हों आजादी के महाजश्न में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शामिल हों आजादी के महाजश्न में
अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और जिला प्रशासन के संयुक्त
विज्ञापन
तत्वावधान में आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली का शानदार आगाज शनिवार सुबह
मोतीझील ग्राउंड से होगा। महापौर कैप्टन पं. जगतवीर सिंह द्रोण 10 बजे
ध्वजारोहण करेंगे और फिर राष्ट्रगान होगा। इसके बाद विशाल रैली निकाली
जाएगी।
50 से अधिक झांकियां रैली की शोभा बढ़ाएंगी। आप भी विशाल राष्ट्रगान और रैली में हिस्सा लेकर आजादी के इस महाजश्न के साक्षी बनें। मोतीझील में सुबह 7:30 बजे ‘इबादत रॉक बैंड’ के दीपांकर बाजपेई, मोहित यादव, अंकुर सिंह, आशुतोष, अंश पुरी अपनी प्रस्तुति देंगे।
8 बजे ‘द रियल बैचलर पावर’ डांस ट्रूप परफार्मेंस देगा। 9:30 बजे रॉक्स द बैंड ग्रुप के हरमीत सिंह भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। दशमेश शस्त्र दल सिख मार्शल आर्ट्स ‘गतका’ की प्रस्तुति देगा। इन कार्यक्रमों का लुत्फ कोई भी व्यक्ति सुबह 7:30 बजे से मोतीझील पहुंचकर ले सकता है।
‘मां तुझे प्रणाम’ रैली सुबह 10 बजे से मोतीझील गेट से रवाना होगी। पूरे शहर में करीब 25 किमी क्षेत्र में घूमने के बाद रैली शाम करीब तीन बजे अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में आकर समाप्त होगी।
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल झांकियों को विषय और इनोवेशन के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा जज किया जाएगा। प्रथम विजेता झांकी को 51,000 रुपये, द्वितीय विजेता झांकी को 21,000 और तृतीय को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। शहर भर के स्कूल-कॉलेज, राजनैतिक-सामाजिक, व्यापारी संगठन आदि भी ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली का स्वागत करेंगे।
सरकारी विभाग जहां अपनी उपलब्धियों को दर्शाती हुई झांकियां लाएंगे, वहीं स्कूल स्वतंत्रता के संघर्षों की कहानियों को दर्शाएंगे। सेना की झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी।