फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JOB FAIR: Important news for people looking for employment

JOB FAIR: रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए जरूरी खबर, 26 कंपनियां लेकर आ रहीं 1303 नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Sun, 16 Oct 2022 09:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Oct 2022 09:15 AM IST
सार

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह काम की खबर है। कानपुर में 20 अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें 26 कंपनियां 1303 नौकरियां लेकर आ रही हैं। 

विज्ञापन
JOB FAIR: Important news for people looking for employment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय और वीएसएसडी कॉलेज के संयुक्त सहयोग से 20 अक्तूबर को वीएसएसडी कॉलेज में रोजगार मेला लगेगा। इसमें 26 कंपनियां 1303 नौकरियां लेकर आ रही हैं। इसमें 17 कंपनियां कानपुर नगर के लिए नौकरी ऑफर करेंगी, जबकि कुछ कंपनियां पूरे देश और चार कंपनियां गुजरात में नौकरी देंगी।
विज्ञापन


मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सोमवार से आवेदन कर सकते हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि मेला में आरएसपीएल, दि लैंडमार्क होटल कानपुर, पीवीआर दीप सिनेमा कानपुर, पीवीआर साउथ एक्स मॉल कानपुर, द इंडिया थर्मिट कारपोरेशन लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, एसबी कार, साइन सर्विस ग्रुप, एलआईसी कॉन चैंबर कानपुर, एनआरजे इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल, जीफोरएस सिक्योर सॉल्यूशंस इंडिया, केटीएल श्रेया इंटरप्राइजेज, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस, तिकोना इंफीनेट, मरकरी ड्राईक्लीनर्स, लेयान ग्लोबल लिमिटेड (रेड चीफ), कॅरियर ब्रिज स्किल सॉल्यूूशन कंपनियां शामिल होंगी। चयनितों को 9000 से 22 हजार तक का मानदेय दिया जाएगा। हाईस्कूल पास से लेकर आईटीआई, स्नातक, परास्नातक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी कार्यालय में सोमवार को बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed