फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jhinjhak railway gate will be closed for six months

छह माह के लिए बंद होगा झींझक रेलवे फाटक

Fri, 20 Aug 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jhinjhak railway gate will be closed for six months
झींझक (कानपुर देहात)। ओवरब्रिज निर्माण को लेकर झींझक रेलवे फाटक छह माह के लिए जल्द ही बंद किया जाएगा। जिसको लेकर एसडीएम डेरापुर व रेलवे के अधिशासी अभियंता ने नासरसेड़ा मार्ग का निरीक्षण किया। बाद में चौकी में बैठक की।
विज्ञापन

झींझक में ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल अधिकारियों ने पूर्व में स्थानीय पुलिस व एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी को फाटक बंद करने के लिए पत्र भेजा था। गुरुवार को एसडीएम डेरापुर ने झींझक पहुंचकर अधिशासी अभियंता रेलवे एनके शर्मा के साथ नासरसेड़ा अंडरपास से खानपुर रोड पर बनाई गई सड़क का निरीक्षण किया। बाद में दोनों अधिकारियों ने झींझक चौकी में बैठक की।
विज्ञापन

जिसमें वैकल्पिक मार्ग के बारे में चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि बड़े वाहन पहले ही कंचौसी रोड से निकाले जा रहे हैं। छोटे वाहनों के लिए नासरसेड़ा अंडरपास का रास्ता बना है। मंगलपुर पुलिस को पत्र जारी किया गया है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की बात कही है। रेलवे फाटक कब से बंद किया जाएगा। इसकी जानकारी लोगों को जल्द ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed