{"_id":"60d8127636ad64cb50e5fc16bb3360d0","slug":"jhansi-tracks-splits-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी लाइन पर दोबारा पटरी चटकीं, ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी लाइन पर दोबारा पटरी चटकीं, ट्रेनें लेट
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 13 Dec 2014 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादा नगर रेलवे क्रासिंग के पास झांसी रेलवे लाइन की पटरी दोबारा टूट गई जिसके चलते दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा और कई ट्रेनें लेट हुईं।
गुरुवार को पटरी चटक गई थी, लेकिन राहगीर की सूचना पर बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार को ही रेलवे कर्मियों ने क्लैंप लगाया, पर काशन से ट्रेनें गुजारते समय वह भी टूट गया।
झांसी से सेंट्रल स्टेशन आ रही अप लाइन पर गुरुवार को सुबह दादा नगर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी चटक गई। दोपहर तक उसी हालत में ट्रेनें गुजरने से पटरी में दरार बढ़ गई और हादसे की आशंका हो गई।
दोपहर करीब एक बजे एक राहगीर ने यह देखा तो तुरंत गेटमैन वंशराज को सूचना दी। गेटमैन ने रेलवे कंट्रोल के माध्यम से इलाहाबाद डिवीजन को सूचना दी।
रेलवे अफसर और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। रेलवे अफसरों के अनुसार गुरुवार को तीन घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक की मरम्मत की गई थी।
चिटके हिस्से को क्लैंप लगाकर जोड़ा गया था। इसके बाद वहां से काशन लेकर (न्यूनतम रफ्तार) गाड़ियां गुजारी गईं। शुक्रवार को दोपहर बाद क्लैंप भी टूट गया।
इसका पता चलते ही शाम साढ़े तीन बजे वहां ब्लाक लिया गया। इस ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन रोककर पटरी बदली गई। नई पटरी को पुरानी पटरी में बेल्डिंग कर जोड़ा गया।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे ब्लाक हटा। इसके बाद इस रूट से ट्रेनें आईं। तब तक डाउन लाइन से ही अप लाइन की ट्रेनें पास की गईं। इस वजह से ग्वालियर - बरौनी, झांसी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट हो गईं।