फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewelry worth twenty lakhs stolen from farmer's house at fatehpur

फतेहपुर: किसान के घर से बीस लाख के जेवर चोरी, 42 तोला सोना करीब डेढ़ किलो चांदी के थे जेवरात

Sat, 14 Sep 2019 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Sep 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth twenty lakhs stolen from farmer's house at fatehpur
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर कस्बे के पूरेदान गांव में एक किसान के घर से 20 लाख के जेवर चोरी हो गए हैं। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। चोरी की रिपोर्ट किसान के बेटे अरुणेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के पूरेदान निवासी कृष्णपाल सिंह किसान हैं।
विज्ञापन


उनके चार बेटे अरुणेंद्र सिंह, योगेश सिंह, इंद्रेेश सिंह, राजेश सिंह फौजी हैं। राजेश परिवार समेत शहर में रहते हैं। अरुणेंद्र कृषि कार्य की देखभाल करते हें। सीमेंट एजेंसी का योगेश सिंह के पास कारोबार है। इंद्रेश बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में तीनों भाइयों का संयुक्त परिवार है।
विज्ञापन


परिवार के लोग बारिश की वजह से बुधवार की रात अलग-अलग कमरों में सोये थे। अरुणेंद्र सिंह की ओर से चोरी की शनिवार को थाने में तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि घर के पीछे के रास्ते से चोर छत पर चढ़े होंगे। सीढ़ियों का दरवाजा खुला था। परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अंदर का कमरा है। उसमें अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर जेवर चोरी कर ले गए। उसने घटना की सूचना थानेदार को दी थी। वीआईपी ड्यूटी में होने के कारण थानेदार नहीं मिले थे। घटना में तीनों भाइयों के पत्नी के जेवरात चोरी हुए हैं। जेवरातों में 42 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात थे। थानेदार सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed