फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jewelry worth lakhs were looted in broad daylight from the teacher's residence in Mahoba, the miscreants carri

Mahoba News: शिक्षक के आवास से दिनदहाड़े लाखों के जेवर लूटे, बदमाशों ने तमंचे के बल पर घटना को दिया अंजाम

Wed, 20 Jul 2022 07:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 07:43 PM IST
सार

अशोकनगर में बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक के यहां दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूटपाट की। शिक्षक की पत्नी को पीटा भी और गोदरेज की चाबी छीन ली। तीनों बदमाशों ने असलहों के बल पर घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
jewelry worth lakhs were looted in broad daylight from the teacher's residence in Mahoba, the miscreants carri
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के अशोकनगर में एक शिक्षक के आवास से बदमाशों ने दिनदहाड़े दस लाख के जेवर लूट लिए। घर में मौजूद शिक्षक की पत्नी को बुरी तरह पीटा और कनपटी में तमंचा लगाकर गोदरेज की चाबी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

अशोकनगर निवासी अखिलेश रावत प्राथमिक विद्यालय पचहरा में शिक्षक हैं। बुधवार को वह रोजाना की तरह विद्यालय गए थे, जबकि उनकी पत्नी दीपिका घर पर थी। दोपहर करीब दो बजे तीन असलहाधारी बदमाश घर में घुस गए। इस दौरान घर में मौजूद दीपिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर कनपटी में तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी। 

विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने गोदरेज की चाबी मांगी। डरी सहमी दीपिका ने चाबी दे दी। तब एक बदमाश उसे पकड़े रहा जबकि दो बदमाशों ने गोदरेज में रखी दस हजार की नकदी, सोने का हार, चूड़ियां समेत करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देेने के बाद बदमाश बेखौफ होकर भागने में सफल रहे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ जागरुक लोगों ने आईजी को भी मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

चार पहिया वाहन से आए थे बदमाश
घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश चार पहिया वाहन से आए थे। पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने बताया कि मकान से कुछ दूरी पर एक गाड़ी हुई। जिससे उतरकर कुछ लोग घर में गए। उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि घटना में कोई नजदीकी व्यक्ति शामिल है। प्लान के तहत लूट की घटना को अंजाम दिया गया। एक ही चाबी मिलने पर बदमाश दूसरी गोदरेज का ताला नहीं खोल सके। जिससे उसमें रखी नकदी व अन्य सामान बच गया।

अशोकनगर में शिक्षक अखिलेश रावत के मकान में दो से ढाई बजे के बीच तीन लोगों के घर में घुसकर तमंचा दिखाकर ज्वेलरी ले जाने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह भी जानकारी आई है कि इनके घर में 15 दिन से पुताई का काम चल रहा था। इसमें श्रमिक भी लगे थे। पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।   -आरके गौतम, अपर एसपी, महोबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed