Kanpur Money Heist: कबाड़ियों से मिले 21 लाख के जेवरात, दिन में करते थे घरों की रेकी, नौ चोरियों का खुलासा
नौबस्ता पुलिस ने दो कबाड़ियों को किया गिरफ्तार, जिन्होंने चार माह में नौबस्ता और हनुमंत विहार क्षेत्र में नौ चोरियां कबूली हैं। आरोपियों के पास से 21 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं, जबकि नगद का हिसा लगाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो कबाड़ियों को गिरफ्तार कर नौ चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 21 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। दोनों शातिर नौबस्ता और हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में के मकानों में सेंध लगाते थे। दिन में दोनों रेकी करते थे।
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि साउथ जोन में पिछले कई दिनों से लगातार चोरियों हो रही थीं। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार को मधुर मिलन चौराहे के पास कौशांबी के सैनी बछरांवा निवासी दिनेश उर्फ राकेश सोनकर और बिल्हौर के चैतपुरवा निवासी राजू गौतम को धर दबोचा।
दोनों कबाड़ी बनकर घरों की रेकी करते थे। उन्होंने पिछले चार माह में नौबस्ता और हनुमंत विहार क्षेत्र में नौ चोरियां कबूली हैं। बता दें कि कानपुर में चोरी के इससे पहले भी कई बड़े मामले में दर्ज हैं, लेकिन ये अपनी तरह का पहला मामला है।
ये माल हुआ बरामद
एक लाख, 7 हजार, 720 रुपये कैश व पांच झुमकी, लाकेट, चार चैन, चार कंगन, चार हार, आठ अंगूठी, कान के झाले, मंगलसूत्र, मांग टीक, , छह टप्स, सोने की लक्ष्मी जी की मूर्ति, 13 पायल, पाजेब, बिछिया व अन्य कीमती सोने चांदी का सामान बरामद हुआ है। जेवरात की कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है।
शातिरों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। दोनों पर नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद भी दोनों की हरकतों में सुधार नहीं हो रहा है। इसके चलते अब गैंगस्टर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय थाना क्षेत्र से इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।