{"_id":"596da2044f1c1b680f8b4b26","slug":"jee-preparation-through-tv-and-youtube","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीवी और यू ट्यूब से करें JEE की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी और यू ट्यूब से करें JEE की तैयारी
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी जैसे संस्थानों में एडमिशन का सपना संजोए लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। ऐसे छात्रों को इन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
डेमो
छात्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) की तरफ से शुरू ‘स्वयं प्रभा’ टीवी चैनल व यू ट्यूब पर इस कोचिंग को अटेंड कर सकते हैं। इसे पूरे प्रोग्राम को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली की है। खास बात ये है कि इस कोचिंग में लेक्चर देशभर के आईआईटी के प्रोफेसर ही देंगे।
आईआईटी कानपुर के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि एमएचआरडी के इस पहल से छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में सहूलियत मिलेगी। छात्र आईआईटी जैसी बड़ी संस्थानों में एडमिशन से पहले काफी हद तक तैयार रहेंगे।
आईआईटी कानपुर के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि एमएचआरडी के इस पहल से छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में सहूलियत मिलेगी। छात्र आईआईटी जैसी बड़ी संस्थानों में एडमिशन से पहले काफी हद तक तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब वर्ग के छात्रों को मिलेगा फायदा
डेमो
प्रो. अग्रवाल का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा गरीब वर्ग के छात्रों को मिलेगा जो महंगी कोचिंग क्लास नहीं कर पाते थे। इन विषयों पर रहेगा फोकस आईआईटी के प्रोफेसरों द्वारा अलग-अलग विषयों के वीडियो कंटेंट तैयार किए जाएंगे।
इन विषयों पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
डेमो
इसमें सबसे ज्यादा फोकस फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी पर रहेगा। अभी तक आईआईटी कानपुर की तरफ करीब सौ घंटे का लेक्चर, आईआईटी दिल्ली की तरफ से 500 घंटे का लेक्चर तैयार किया जा चुका है।
ऐसे देख सकते हैं लेक्चर
डेमो
इसे छात्र स्वयं प्रभा और यू ट्यूब पर देख सकते हैं। इंग्लिश में लेक्चर, सवाल भी पूछ सकेंगे यह लेक्चर अभी सिर्फ इंग्लिश में तैयार किए गए हैं, लेकिन जल्द ही इसे हिंदी व दूसरी भाषाओं में भी लांच किया जाएगा। यदि किसी छात्र को सवाल या उत्तर समझ नहीं आ रहा है तो swyamprabha.gov.in पर लॉग ऑन कर सवाल पूछ सकता है।
इंटरनेट पर भी उपलब्ध
डेमो
डीटीएच पर उपलब्ध स्वयं प्रभा चैनल डीटीएच और इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसपर रोजाना दो घंटे क्लास 11वीं और दो घंटे 12वीं के लेक्चर ब्रॉडकास्ट किए जाते हैं। यह दिनभर में छह बार दोहराया जाता है। चैनल पर ब्रॉडकास्ट किए गए सभी लेक्चर को छात्र जल्द ही डाउनलोड भी कर पाएंगे।
- स्वयं प्रभा टीवी चैनल व यूट्यूब पर आईआईटी प्रोफेसरों के लेक्चर
- स्वयं प्रभा टीवी चैनल व यूट्यूब पर आईआईटी प्रोफेसरों के लेक्चर