फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JEE Advanced Qualify to be brought to 35 percent marks

जेईई एडवांस क्वालीफाई करने के लिए लाने होंगे 35 प्रतिशत अंक, आपके लिए जरूरी खबर

Sat, 11 May 2019 11:27 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 May 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced Qualify to be brought to 35 percent marks
फाइल फोटो
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2019 क्वालीफाई करने के लिए आपको न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। सामान्य छात्रों के लिए परीक्षा आयोजक संस्थान आईआईटी रुड़की ने यही कटऑफ रखी है।
विज्ञापन


अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से शुक्रवार को एडवांस का कट ऑफ जारी कर दिया गया। जारी सूचना के मुताबिक सामान्य अभ्यर्थियों को ओवरऑल 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे जबकि विषयवार 10 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (गरीब सवर्ण कोटा) के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कटऑफ 31.5 प्रतिशत जबकि विषयवार नौ प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

एससी-एसटी एवं शारीरिक विकलांग अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कटऑफ 17.5 और विषयवार पांच प्रतिशत अंक लाने होंगे। बता दें कि इस बार जेईई एडवांस का आयोजन 27 मई को देशभर में एकसाथ किया जाएगा।

इसके लिए 20 मई से प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को उनके रिस्पांस व प्रश्नपत्र 29 मई से एक जून के बीच ईमेल से प्राप्त होंगे।

जेईई एडवांस की ऑफिशियल आंसर की चार जून को घोषित कर दी जाएगी जिस पर परीक्षार्थी पांच जून तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 14 जून को जेईई एडवांस का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed