फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JE who came to verify school pairing found the school closed

Kanpur News: स्कूल पेयरिंग का सत्यापन करने पहुंचे जेई को बंद मिला स्कूल

Sun, 29 Jun 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
JE who came to verify school pairing found the school closed
ईश्वरी पुरवा प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण कर जानकारी लेते जेई आरईडी आलोक कुमार। - फोटो : - स्रोत स्वयं
डेरापुर। 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों से जोड़े जाने के लिए छात्र संख्या व दूरी का सत्यापन कराया जा रहा है। शुक्रवार को डेरापुर ब्लॉक के स्कूलों का सत्यापन करने पहुंचे जेई आरईडी को एक में ताला बंद मिला। वहीं पांच विद्यालयों से दो प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र, एक अनुदेशक नदारद मिले। नदारद मिले कर्मियों की सूची बीईओ डेरापुर को भेजी गई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर 20 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के बजाए पास के स्कूलों में जोड़ा जा रहा है। ब्लॉक में 11 प्राथमिक विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों में जोड़ा जा रहा है। सर्वे करने पहुंचे जेई आरईडी आलोक कुमार ने ईश्वरीपुरवा, किशवाखेड़ा, सिंहुठा अहिरान, सिंहुठा ब्राह्मणान, कमालपुर, नारायणपुर विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्र संख्या व विद्यालयों से पेयरिंग विद्यालयों की दूरी देखी। जेई आरईडी ने बताया कि कमालपुर विद्यालय में गेट के अंदर से ताला बंद मिला। किशवाखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक आदित्य त्रिपाठी मौजूद नहीं मिले। सहायक अध्यापक अजीत कुमार ने बताया कि 28 छात्र पंजीकृत है। वहीं ईश्वरीपुरवा प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विशाल मौजूद नहीं मिले। सहायक अध्यापक राम सनेही ने बताया कि छात्र संख्या 10 है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंहुठा में सहायक अध्यापक महाराज सिंह मौजूद मिले उन्होंने बताया कि संविलियन विद्यालय होने के चलते 98 छात्र संख्या है। यहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, सहायक अंजुल अग्निहोत्री, मुकेश कुमार, शिक्षामित्र ममता व अनुदेशक ज्योति दीक्षित मौजूद नहीं मिली। सिंहुठा अहिरान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र जय प्रकाश नदारद मिले। जेई आरईडी आलोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। बीईओ चंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद भी जो शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक नदारद मिले हैं। उनसे स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed