फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jaya Prada will soon be seen in web series based on triple talaq

जया प्रदा ने सपा पर साधा निशाना बोलीं, अबतक परायों के बीच थी भाजपा में लग रहा है अपनों के बीच हूं

Thu, 14 Nov 2019 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jaya Prada  will soon be seen in web series based on triple talaq
जया प्रदा बाल दिवस पर बच्चों को संबोधित करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर के बच्चों ने फिल्म कलाकार जया प्रदा और पूनम ढिल्लन के साथ बाल दिवस मनाया। बच्चों को गुदगुदाने के लिए हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत मुख्य प्रबंधक सौरभ द्विवेदी और नीलम द्विवेदी ने किया। 
विज्ञापन


बच्चों ने तीरंदाजी, निशानेबाजी, अमेरिकन टग ऑफ वार जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बच्चों के बीच कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने और डांस करने की होड़ रही। पूनम ढिल्लन ने कहा कि वैसे तो हर दिन बच्चों का होता है, लेकिन आज का दिन अहम है। कानपुर से पुराना नाता है, यहीं पैदा हुई हूं तो एक खास लगाव है। पिता एयरफोर्स में रहे तो काफी घूमी, लेकिन कानपुर में काफी समय बिताया है।
विज्ञापन


आने वाला समय वेब सीरीज का है। जल्द ही तीन तलाक पर आधारित वेब सीरीज में दिखाई दूंगी। यह कहना है फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा का। जया कहती हैं कि अब समय बदल गया है, पहले आर्टिस्ट केवल फिल्मों के सहारे ही बैठते थे, लेकिन आज उनके पास करने के लिए काफी कुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका खुल गया है। जया कहती हैं कि जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आऊंगी। अब बनने वाली फिल्मों की कहानियां समाज से जुड़ी होती हैं। समाज में से ही करैक्टर को उठाकर फिल्में बनाई जाती हैं। सपा से जब एमपी थी तो भी लगता था कि पराई हूं, अब लगता है कि अपने लोगों के बीच वापस आ गई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed