फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jawahar Bagh scandal: CBI interrogated the family of the deceased

जवाहर बाग कांड: मरने वालाें के परिजनों से सीबीआई ने की पूछताछ, परिवार वालों ने क्यों मांगे साक्ष्य

Sat, 12 Oct 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Bagh scandal: CBI interrogated the family of the deceased
जवाहर बाग कांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जून 2016 में मथुरा में हुए जवाहर बाग कांड में मारे गए और घायल हुए ग्रामीण के घर सीबीआई टीम ने पहुंच कर बयान दर्ज किए। सीबीआई के सीओ ने मृतक के घरवालों को घटना की सीडी दिखाई। परिवार वालों ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को साक्ष्य मांगा तो सीबीआई के सीओ ने कहा कि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन


जांच पूरी होने पर साक्ष्य मिल पाएगा। राजेपुर कस्बा निवासी मेवाराम व चंद्रपाल कुशवाहा जयगुरु देव के शिष्य थे। यह लोग हर साल मथुरा जय गुरुदेव के कार्यक्रम में जाते थे। जून 2016 को मथुरा के जवाहर बाग में पुलिस और वहां मौजूद लोगों में जवाबी फायरिंग हुई थी। इसमें कई लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


इस घटना में राजेपुर के निवासी मेवाराम की मौत हो गई थी और चंद्रपाल कुशवाहा घायल हुए थे। चंद्रपाल कुशवाहा वर्तमान में जेल में निरुद्घ है। इस घटना की जांच कर रही सीबीआई के सीओ एमएस प्रतिहार व इंस्पेक्टर विनय कुमार टीम के साथ शनिवार को राजेपुर आए और मेवाराम के घर जाकर उसकी पत्नी रीता व पुत्र राजीव से पूछताछ की। इन लोगों को घटना की सीडी दिखाई। इसके बाद सीबीआई घायल चंद्रपाल कुशवाहा के घर जाकर उसके परिवार वालों से पूछताछ की। इसके बाद टीम के लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed