{"_id":"fa46d034aff520fdb395813dec33259e","slug":"jam-fixed-point-15-days-for-improvement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम प्वाइंट तय, सुधार के लिए 15 दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम प्वाइंट तय, सुधार के लिए 15 दिन
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
जाम और ट्रैफिक अराजकता पर ‘अमर उजाला’ के लगातार अभियान के बाद आईजी जोन आशुतोष पांडे ने शुक्रवार को शहर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार होने की जानकारी दी। जाम प्वाइंट तय करके 15 दिन में एसएसपी को कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि शहर का ट्रैफिक चेक करने के लिए जल्द ही डीजीपी आएंगे। डीजीपी कुछ समय के लिए कानपुर में आईजी रह चुके हैं और शहर के ट्रैफिक से वह बखूबी वाकिफ हैं। अब लक्ष्य है कि डीजीपी के निरीक्षण से पहले ट्रैफिक व्यवस्था सुधर जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुरुवार को आईजी ने ‘एक नंबर भरोसे का’ हेल्पलाइन के फेसबुक पेज के माध्यम से शहरवासियों से 15 ऐसे स्थान चिह्नित करने को कहा था।
उन्होंने शहर में 15 जाम प्वाइंट चिह्नित किए हैं। आईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन चेकिंग और जाम खुलवाने के समय किसी से अभद्रता न हो।
बैठक में एसएसपी शलभ माथुर, एसपी पूर्वी देवरंजन वर्मा, एसपी पश्चिमी राजेश एस , एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव, एसीएम भानु प्रताप सीओ कैंट, नजीराबाद, कर्नलगंज, अनवरगंज, बाबूपुरवा समेत 20 थानेदार और ट्रैफिक इंसपेक्टर शामिल हुए। बैठक के बाद सुझाव और एक्शन प्लान को तैयार कर एसपी पूर्वी देवरंजन वर्मा ने एसएसपी शलभ माथुर को सौंपा।
विज्ञापन
चुने गए 15 प्वाइंट
1- जाजमऊ चौकी के पास शहर का एंट्री प्वाइंट- आईजी ने बताया कि सबसे ज्यादा लोगों ने जाजमऊ गंगा पुल पर लगने वाले जाम की शिकायत की है ।
एक्शन प्लान- थाने का एक सिपाही हर समय शहर के एंट्री प्वाइंट पर तैनात रहेगा जो गलत दिशा से आने वाले वाहनों को रोकेगा। जाजमऊ चौकी के पास सड़क पर अस्थाई रोड डिवाइडर लगेगा।
2- रामादेवी सब्जीमंडी कट का मर्जिंग प्वाइंट- सब्जीमंडी मर्जिंग प्वाइंट पर नौबस्ता की ओर से आने वाले वाहन गलत दिशा से मुड़ते हैं जिसके चलते जाम लगता है और दुर्घटनाएं होती हैं।
एक्शन प्लान- यहां पर ज्यादातर शाम 6 बजे के बाद ही जाम लगता है इसलिए शाम के समय यहां पर सिविल और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे।
3- विजयनगर चौराहा- अवैध टैंपो स्टैंड और ठेले वालों की वजह से जाम।
एक्शन प्लान- चौराहे पर 25 मीटर तक कोई वाहन- ठेला नही खड़ा होगा। दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस कोलाज और कोन लगाकर ट्रैफिक संभालेगी।
4- मोतीझील चौराहा- मोतीझील चौराहे पर बने होटल की वजह से और उस इलाके में बढ़ते चार पहिया वाहनों के कारण जाम लगने की बात सामने आई।
एक्शन प्लान- ट्रैफिक और सिविल पुलिस का एक- एक सिपाही हमेशा तैनात रहेगा।
5- जरीब चौकी चौराहा- रेलवे क्रासिंग और जीटी रोड के भारी वाहनों के चलते जाम की समस्या।
एक्शन प्लान- क्रासिंग से लेकर चौराहे के आईलैंड पर तीन जगहों पर कोन लगाकर ट्रैफिक को बांटा जाएगा।
6- गुटैया क्रासिंग- सड़क के दोनो तरफ सब्जीमंडी और बेतरतीब वाहनों की वजह से जाम। रोड डिवाइडर छोटा होने के चलते पब्लिक और सड़क पार करती है वह भी जाम की वजह।
एक्शन प्लान- डिवाइडर पर ग्रिल लगेगी जिससे कोई सड़क क्रास नही कर पाएगा।
7- अफीमकोठी चौराहा- रिक्शा , ठेला की धीमी चाल की वजह से सभी वाहनों को धीमा चलना पड़ता है।
एक्शन प्लान- चौबीसों घंटे ट्रैफिक और सिविल पुलिस के सिपाही की ड्यूटी।
8- राकेट तिराहा- एक्शन प्लान- डिवाइडर की व्यवस्था को सख्ती से लागू करना।
9- घंटाघर- चौराहे पर खड़े बेतरतीब वाहन और ठेले
एक्शन प्लान- सिपाही लाउड हेलर और पब्लिक एड्रेस के माध्यम से वाहन चालकों को चौराहा छोड़ने को कहेगें। 25 मीटर की व्यवस्था सख्ती के साथ लागू होगी।
10- झकरकटी बस अड्डा- सड़क पर रोडवेज बस रोककर सवारी भरने से लगता है जाम।
एक्शन प्लान- रोडवेज के आर एम को साथ लेकर जाम लगा रही रोडवेज बसों पर कार्रवाई होगी।
11- मरे कंपनी पुल- मरे कंपनी पुल पर गलत दिशा से आने वाले वाहनों की वजह से जाम।
एक्शन प्लान- सिपाही की तैनाती और अस्थाई डिवाइडर
12- मूलगंज चौराहा- ठेला, रिक्शा की वजह से जाम
एक्शन प्लान- 25 मीटर की व्यवस्था का सख्ती से पालन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से गलत खड़े वाहनों को चेताया जाएगा।
13- गुमटी- रेलवे क्रासिंग पर गलत दिशा से जाने पर लगता जाम
एक्शन प्लान- रेलवे अधिकारियों से बात करके रेलवे ट्रैक पर गड्ढा करवाया जाएगा ताकि कोई गलत दिशा से क्रासिंग पार न कर सके।
14- नंदलाल चौराहा- अवैध कब्जे और वाहन- ठेले
एक्शन प्लान- चौबीसों घंटे ट्रैफिक और सिविल पुलिस के सिपाहियों की तैनाती, अस्थाई रोड डिवाइडर
15- नौबस्ता- गलत दिशा से आते जाते वाहन, अवैध वाहन स्टैंड , ठेले वाले
एक्शन प्लान- 25 मीटर व्यवस्था का सख्ती से पालन ।
सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम ,केडीए, केस्को सबको साथ लेकर जाम से निपटने का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। शनिवार से नई व्यवस्था लागू हो रही है 15 दिन बाद व्यवस्था का विश्लेषण कर डीजीपी को देखने के लिए बुलाया जाएगा। ‘एक नंबर भरोसे का’ के फेसबुक पेज पर शहरवासी सुझाव दे सकते हैं।
आशुतोष पांडे, आईजी जोन