{"_id":"5f7a23898ebc3e9b7e32aed2","slug":"jam-akbarpur-news-knp5865413102","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक क्रासिंग रोड पर पौन घंटे जाम, हालाकान रहे वाहन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक क्रासिंग रोड पर पौन घंटे जाम, हालाकान रहे वाहन सवार
विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे क्रासिंग के पास आरओबी निर्माण के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। रास्ता संकरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। रविवार को दोनों तरफ से कई वाहन आ गए, इससे जाम लग गया। वाहनों को निकलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। लगभग पौन घंटे बाद जाम खुल सका।
झींझक कस्बे में सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर रेलवे क्रासिंग है। रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पिलर बनाने के लिए गड्ढे बनाए गए हैं। इससे रास्ता संकरा हो गया है। बेहद संकरे रास्ते से एक-एक तरफ के वाहन निकलते हैं। रविवार की सुबह दोनों तरफ से कई वाहन एक साथ क्रासिंग के पास पहुंच गए। जल्दबाजी में निकलने की होड़ में जाम लग गया। लगभग 9:45 बजे जाम लगने से वाहन सवार फंस गए। हालात ये बने की पैदल राहगीरों को भी निकलने में दिक्कत हुई। वाहनों की लंबी कतार लगने की जानकारी पर चौकी पुलिस पहुंची। संकरे रास्ते के पास के वाहनों को हटाया गया। फिर एक एक कर वाहनों को निकला गया।
लगभग 10:30 बजे जाम खुलवाया। इस पर वाहन सवारों ने राहत महसूस की। लगरथा के भोले सिंह, झींझक के अवधेश, गौरी के राहुल, मंगलपुर के रोहित ने बताया कि आरओबी निर्माण कार्य के लिए सडक़ के बीच मे पिलर निर्माण हो रहा है इससे रास्ता संकरा हो गया है। सेतु निगम पहले सर्विस रोड बना देता तो जाम नहीं लगता। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि कांस्टेबलों को भेजकर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया गया। साढ़े दस बजे जाम खुलवा दिया गया।