फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jam

कार्रवाई न होने से गुस्साए पीड़ित ने मुख्य मार्ग किया जाम

Sun, 04 Oct 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
jam
महेरा गांव में बेंच व झाड़ियां रखकर जाम किया गया रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाने में दर्ज एक रिपोर्ट के मामले में कार्रवाई न होने से गुस्साए पीड़ित ने महेरा गांव में रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर झाड़ियां व लकड़ी के गट्टे रखकर जाम कर दिया। मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित होने से वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद समझाकर पीड़ित को शांत करा दिया। इसके बाद मुख्य मार्ग खुल सका।
विज्ञापन

महेरा गांव निवासी मूलचंद्र ने एक माह पहले गांव के दो लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुस्साए पीड़ित ने शनिवार सुबह रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर लकड़ी के गट्टे आदि डालकर कर जाम कर दिया। कुछ देर में सड़क पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को समझाने का प्रयास किया। तीन घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर उसने जाम खुल दिया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने पीड़ित मूलचंद्र को बताया कि दर्ज रिपोर्ट के मामले में सीओ रामशरण सिंह जांच कर रहे हैं। इस समय पर सीओ छुट्टी पर हैं। उनके आते ही आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जाम में फंसे रहे परीक्षार्थी
महेरा गांव के मूलचंद्र ने सुबह रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग जाम कर दिया था। कई परीक्षार्थी सहित अन्य लोग काफी देर फंसे रहे। कानपुर नगर के यशोदा नगर के पार्षद दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह बेटी ज्योति गुप्ता को विश्वविद्यालय का परीक्षा दिलाने कंचौसी जा रहे थे। काफी देर तक वह जाम में फंसे रहे। अनुरोध करने पर भी वहां से निकलने नहीं दिया गया। लंबी दूरी तय कर कंचौसी जाना पड़ा। इससे वह परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed