{"_id":"5eee6f028ebc3e4340522cd1","slug":"jam-akbarpur-news-knp5666791156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खराब होने से क्रासिंग पर लगा दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खराब होने से क्रासिंग पर लगा दो घंटे जाम
विज्ञापन
रूरा क्रासिंग पर जान में फंसे वाहन।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। शनिवार को पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण रेलवे फाटक 40 मिनट बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलने पर एक ट्रक पशु अस्पताल के पास रास्ते में ही खराब हो गया। उमस भरी गर्मी में जाम लगने से राहगीर बेहाल हो गए। आरपीएफ व पीआरडी जवानों ने खराब ट्रक हटवाकर वाहनों को निकाला। दो घंटे बाद जाम खुल सका।
शनिवार सुबह 9:45 बजे रेलवे फाटक बंद कर चार ट्रेनें निकाली गई। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 10:25 बजे फाटक खुलते ही पहले निकलने के प्रयास में वाहन फंस गए। इसी दौरान अकबरपुर की ओर से आ रहा मौरंग लदा ट्रक पश्चिमी रेलवे केबिन को पार करते ही पशु चिकित्सालय के समीप खराब हो गया।
प्रयास के बाद भी ट्रक ठीक नहीं हुआ। इस दौरान जाम लग गया और क्रासिंग रोड पर आवागमन बाधित हो गया। जाम में फंसे वाहन सवार उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। दोपहिया वाहन सवार तक नहीं निकल सके। जाम की जानकारी होने पर चौराहे पर लगे पीआरडी जवान व स्टेशन से आरपीएफ बल पहुंचा। इसके बाद वाहनों को एक तरफ से निकालना शुरू किया गया। बाद में ट्रक को भी दूसरे वाहन से हटवाया गया। 11:45 बजे यातायात सामान्य हो सका। स्टेशन मास्टर राघवेंद्र ने बताया कि यातायात भार अधिक होने से सड़क मार्ग पर जाम लग गया।