{"_id":"619405f359c5d1695c5b5311","slug":"jalaun-the-bike-collided-with-pushpak-the-train-stood-for-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: पुष्पक से टकराई बाइक, आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: पुष्पक से टकराई बाइक, आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन
Wed, 17 Nov 2021 06:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Nov 2021 06:52 PM IST
सार
आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामला सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन में झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के सामने बाइक सवार आ गया। ट्रेन को देखकर बाइक सवार रेलवे ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। ट्रेन की टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पुष्पक ट्रेन करीब आधे घंटे खड़ी रही।
घटना की सूचना मिलने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामला सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे का है। जब पुष्पक एक्सप्रेस उरई सरसौखी स्टेशन के सरसौखी यार्ड से गुजर रही थी।
तभी एक बाइक सवार रेलवे ट्रैक से बाइक निकाल रहा था। अचानक ट्रेन को देखकर वह ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। जब तक ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोका, तब तक बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। बाइक के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने चालक परिचालक और स्टेशन मास्टर से घटना की जानकारी ली। घटना के कारण 2.02 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता के मुताबिक, घटना में बाइक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। घटना में व्हील काउंटिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हुआ है। कुछ अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसमें रेलवे को करीब ढाई लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है। चालक का पता लगने के बाद मामला दर्ज कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रेलवे ट्रैक 3.20 बजे सामान्य रूप से बहाल हुआ।
चार सदस्यीय टीम ने बनाई जांच रिपोर्ट
सिग्नल विभाग के इंजीनियर पंकज वर्मा, रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन, मुख्य टिकट निरीक्षक झांसी अमित कुमार और आरपीएफ दरोगा एमडी कुशवाहा ने इस मामले की संयुक्त रिपोर्ट से जांच आख्या तैयार की और रिपोर्ट मंडल मुख्यालय को भेजी गई।