फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: indecency from the Corona investigation team, drugs thrown, three infected in the village

जालौन: कोरोना जांच टीम से अभद्रता, फेंकी दवाईयां, गांव में निकले थे तीन संक्रमित

Thu, 20 May 2021 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: indecency from the Corona investigation team, drugs thrown, three infected in the village
कोरोना वायरस: जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जालौन के कदौरा स्थित उक गांव में कोरोना की जांच के लिए गुरुवार को पहुंची टीम के साथ अभद्रता की गई। कुछ ग्रामीणों ने डॉक्टर और एलटी के साथ न सिर्फ गालीगलौज की बल्कि उनके हाथ से कागज छीनकर वापस जाने के लिए भी धमकाया। सूचना मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे पर तब तक उपद्रवी भाग चुके थे।
विज्ञापन


अधीक्षक का कहना है कि आरोपियों का चयन कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बता दें कि ब्लाक के कठपुरवा गांव में तीन संक्रमित निकलने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव कैंप लगाकर जांच करने के लिए गई थी। टीम परिषदीय विद्यालय में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच पड़ताल कर ही रही थी ति तभी 6 ग्रामीण आ धमके और मौजूद टीम के साथ अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य टीम ने मना किया तो उक्त युवकों ने स्वास्थ्य टीम में मौजूद डॉ विशाल व एलटी अशोक के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इतना ही नहीं वहां रखी दवाइयों व कागजों को उठाकर इधर-उधर फेंकने लगे। यह देख शिविर में अफरातफरी मच गई और सभी भागने लगे। तभी टीम ने घटना की जानकारी चिकित्सा अधीक्षक को फोन पर कर दी। इससे पहले कि अधीक्षक पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचते तब तक उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को पकड़ने के लिए कुछ घरों में दबिश भी दी पर कोई हाथ नहीं लगा। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नही की जाएगी। युवकों का चयन कर उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया जाएगा। 

सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में रोष
उक्त घटना ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि इसी तरह जांच कैंप का विरोध हुआ तो किसी भी दिन उनके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए बल्कि उन्हें भी सुरक्षा दी जानी चाहिए। बता दें कि तीन दिन पूर्व ही 17 मई को ग्राम बवीना में भी स्वास्थ्य टीम के साथ अभ्रदता हुई थी उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

कई गांव में चलाया जागरुकता अभियान
वहीं स्वास्थ विभाग की टीमों कदौरा व डकोर ब्लॉकों में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया। कदौरा के बबीना, जोल्हूपुर, कठपुरवा आदि गांवों में टीमों ने बताया कि वैक्सीन ही संक्रमण से बचाव का सटीक उपचार है। इसके अलावा मास्क व सामाजिक दूरी बेहद जरूी। वहीं डकोर ब्लॉक के अटरिया गांव में सफाई कर्मियों ने पीपीई किट पहनकर सैनिटाइजेशन भी किया। ग्रामीणों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें मास्क भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed