फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalabhishek of Ramlala will be done with the water of Pachnad

पचनद के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक: निकाली गई अमृत कलश शोभा यात्रा, अयोध्या जाएगा रामभक्तों का जत्था

Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM IST
सार

शहर में भव्य अमृत कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गु्ता ने बताया कि शोभा यात्रा के बाद देर शाम रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया। अमृत कलश में भेजे जा रहे पचनद के जल से रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
Jalabhishek of Ramlala will be done with the water of Pachnad
भव्य अमृत कलश शोभा यात्रा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से शहर में भव्य अमृत कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने शोभायात्रा के अंतर्गत रथ पर सवार श्रीराम के दिव्य दरबार की मनोहारी झांकी की आरती की। 

विज्ञापन


गुणगान करते हुए अमृत कलश की पूजा-अर्चना कर नगर भ्रमण हेतु शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा फूलमती मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद पार्क मार्ग, सुभाष चौक, संजय गेट, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड, होते हुए, समापन फूलमती मंदिर पर किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गु्ता ने बताया कि शोभा यात्रा के बाद देर शाम रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया। अमृत कलश में भेजे जा रहे पचनद के जल से रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed