फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jaish-e-Mohammed terrorist Habibul Islam arrested from Kanpur

Terrorist Arrested: यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Aug 2022 12:47 PM IST
सार

एटीएस ने रविवार को जैश-ए-मोहम्मद संगठन के आतंकी हबीबुल इस्लाम को कानपुर से गिरफ्तार किया है। एटीएस की पूछताछ में उसने कई खुलासे किए।

विज्ञापन
Jaish-e-Mohammed terrorist Habibul Islam arrested from Kanpur
हबीबुल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एटीएस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद संगठन का आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। सैफुल्ला मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। वर्तमान में वह यूपी के फतेहपुर जिले में रहता था।

विज्ञापन

पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर उसकी फेक आईडी बनाई थी। आतंकी सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता है और दोनों एक ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में विशेषज्ञ है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 आईडी बनाकर दी थीं। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था। एटीएस को उसके पास एक मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है। वह वर्तमान में फतेहपुर जिले के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में रह रहा था जबकि स्थायी रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed