फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jail of 14 criminals will be changed in Kanpur, including gangster Pappu Smart and Haji Vasi

Kanpur: 14 अपराधियों का बदलेगा ठिकाना, गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट और हाजी वसी भी हैं शामिल, इसलिए बदली जाएगी जेल

Sun, 06 Nov 2022 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 09:13 AM IST
सार

जेल प्रशासन ने शातिर अपराधियों की रिपोर्ट तैयार कर शासन व मुख्यालय भेज दी है। इनमें गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट और हाजी वसी समेत 12 अपराधी शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि ये माहौल खराब कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jail of 14 criminals will be changed in Kanpur, including gangster Pappu Smart and Haji Vasi
कानपुर जेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर जेल में बंद शातिर 12 अपराधियों का ठिकाना बदलने की तैयारी है। इसके लिए जेल प्रशासन ने शासन व मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। इसमें गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट और हाजी वसी जैसे बंदी शामिल हैं। शासन की मुहर लगने के बाद इन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता पप्पू स्मार्ट समेत 10 से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। पूरे गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पप्पू समेत उसके गिरोह चार शातिर बदमाशों की जेल बदलने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

इसकी प्रक्रिया जारी है। इसी तरह नई सड़क हिंसा के आरोपी हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत तीन आरोपी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा जाहिद खूंटी समेत पांच और ऐसे अपराधी हैं, जिनको दूसरी जेल में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदली जाएगी जेल
जेल प्रशासन ने सबसे शातिर व खतरनाक अपराधियों को चिह्नित किया है। सभी के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। सूत्रों के जरिये नाम सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक ये अपराधी ऐसे हैं, जो एक जगह पर रहकर किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं।

ठंडे बस्ते में चली गई जांच
हत्या के केस में जेल में बंद शातिर अपराधी विक्की सोनी तीन साल पहले फरार हुआ था। एक लाख का इनाम उस पर घोषित हुआ था। डेढ़ साल पहले एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पिछले महीने खुलासा हुआ था कि वह दस सितंबर को पेशी के दौरान फरार होने वाला है। एक अपराधी से पेशी के वक्त पिस्टल मांगी थी। इसमें जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन जांच ठंडे बस्ते में चली गई। कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एक दर्जन बंदियों की जेल बदलने का निर्माण जेल प्रशासन के स्तर पर किया गया है। इससे संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय व शासन को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने पर इन अपराधियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जाएगा।   -बीडी पांडेय, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed