फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ISRO Yuvika 2026 Kanpur Ariz Khan Selected for ISRO Will Learn Secrets of Rockets from Scientists

ISRO Yuvika 2026: कानपुर के आरिज खान का इसरो में चयन, वैज्ञानिकों से सीखेंगे रॉकेट और सैटेलाइट के 'सीक्रेट'

Thu, 23 Apr 2026 03:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 23 Apr 2026 03:20 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल नवोदय विद्यालय के छात्र मोहम्मद आरिज खान का चयन इसरो के 'युविका' कार्यक्रम के लिए हुआ है। वह मई में अहमदाबाद में इसरो वैज्ञानिकों की देखरेख में अंतरिक्ष विज्ञान और सैटेलाइट तकनीक का विशेष प्रशिक्षण लेंगे।

विज्ञापन
ISRO Yuvika 2026 Kanpur Ariz Khan Selected for ISRO Will Learn Secrets of Rockets from Scientists
छात्र मोहम्मद आरिज खान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मोहम्मद आरिज खान ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। कक्षा नौ के इस मेधावी छात्र का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘युविका’यानी यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए हुआ है।

विज्ञापन

इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। आरिज 10 मई से 22 मई तक अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट तकनीक, रॉकेट विज्ञान और इसरो के विभिन्न मिशनों की गहन जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

भविष्य में भी देश का नाम करेंगे रोशन
वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक सत्रों का अनुभव भी उन्हें मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि आरिज की मेहनत, अनुशासन और जिज्ञासु प्रवृत्ति अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरिज भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन





आरिज की सफलता पर हर्ष का माहाैल
आरिज की इस सफलता पर शिक्षक गण, सहपाठी और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि आरिज विद्यालय में कार्यरत पीजीटी अर्थशास्त्र मोहम्मद नदीम खान के पुत्र हैं। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के छात्र भी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed