फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ISI Agent Case Wife said husband is innocent being framed mobile being hacked and information being lost

ISI Agent Case: पत्नी बोली- पति निर्दोष…फंसाया जा रहा, मोबाइल हैक होने और जानकारी गायब होने का लगाया आरोप

Thu, 20 Mar 2025 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

Kanpur News: रीना ने बताया कि 17 मई 2024 का विकास परिवार के साथ आधिकारिक टूर पर पुणे गए थे। वहां उनका मोबाइल खो गया था। मोबाइल में दो सिमकार्ड लगे हुए थे, जिसमें एक विकास के नाम से तो दूसरा उनके नाम पर था।

विज्ञापन
ISI Agent Case Wife said husband is innocent being framed mobile being hacked and information being lost
जानकारी देते आरोपी के पिता - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरे पति निर्दोष हैं। उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मेरे पति का फोन लगातार हैक हो रहा था। कभी गैलरी से फोटो गायब हो जा रही थी तो कभी ईमेल हैक हो रहा था। आशंका है कि पाकिस्तानी एजेंटों ने उनका मोबाइल व ईमेल हैक कर फैक्टरी की गोपनीय सूचनाएं हासिल कर ली हों। एटीएस को इसकी जांच करनी चाहिए। ये बात एटीएस के गिरफ्त में आए कुमार विकास की पत्नी रीना ने कही।

विज्ञापन

रीना ने बताया कि 17 मई 2024 का विकास परिवार के साथ आधिकारिक टूर पर पुणे गए थे। वहां उनका मोबाइल खो गया था। मोबाइल में दो सिमकार्ड लगे हुए थे, जिसमें एक विकास के नाम से तो दूसरा उनके नाम पर था। खोजबीन के बाद वह इसकी शिकायत लेकर पुणे के लोनावला थाने पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चार दिन तक मोबाइल ऑन रहा।

विज्ञापन

करीब 500 वीडियो व फुटेज गायब थे
इसके बाद बंद हो गया। करीब 10 दिन बाद शहर पहुंचने पर विकास ने ऑनलाइन एफआईआर कराई। दूसरा सिमकार्ड व मोबाइल लेने के बाद जब विकास ने पर्सनल मेल के जरिए डाटा रिकवर करना चाहा तो नहीं हुआ। उनका मोबाइल व ईमेल दो बार हैक हुआ था। एक माह बाद डाटा रिकवर किया, तो करीब 500 वीडियो व फुटेज गायब थे। रीना ने एटीएस से इन बिंदुओं पर भी जांच करने की मांग की है।

दो साल पहले बनाया दो मंजिला मकान
रविंद्र के पिता अशोक कुमार किसान हैं। अशोक ने बताया कि विकास ने हाईस्कूल व इंटर गांव से ही किया। फिर बांदा के कालीचरण इंस्टीट्यूट से बीटेक करने के बाद 9 फरवरी 2011 में आयुध फैक्टरी में नौकरी हासिल की। इस दौरान वह 11 साल तक एफटी 91 आयुध अस्पताल स्थित सरकारी आवास में रहा।

विज्ञापन

2020 में खरीदा था 100 वर्गगज प्लॉट
वर्ष 2020 में बिठूर के नारामऊ स्थित न्यू हाईवे सिटी में 100 वर्गगज प्लॉट खरीदा। फिर लोन लेकर दो मंजिला मकान बनवाने के बाद वर्ष 2023 में पत्नी व बच्चों के साथ वहां शिफ्ट हो गया। उसका छोटा भाई विवेक पीलीभीत में केनरा बैंक में मैनेजर है। मां मंजू देवी भी उसी के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed