{"_id":"5bae1854867a557f0e719bdc","slug":"ishqaziya-movie-shoot-will-be-in-kanpur-on-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘इश्कबाजियां’ फिल्म में होंगे जय भानुशाली और बिदिता बाग, पुनीत इस्सर करेंगे कॉमेडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इश्कबाजियां’ फिल्म में होंगे जय भानुशाली और बिदिता बाग, पुनीत इस्सर करेंगे कॉमेडी
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
एक्टर जय भानुशाली, एक्ट्रेस बिदिता बाग, पुनीत इस्सर और अखिलेंद्र मिश्रा दिसंबर में आएंगे शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर की खूबसूरती एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगी। दिसंबर में एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस बिदिता बाग ‘इश्कबाजियां’ फिल्म की शूटिंग के लिए शहर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण लाल बंगला निवासी अनीश शेरोन खान कर रहे हैं। ‘इश्कबाजियां’ फिल्म में पुनीत इस्सर और अखिलेंद्र मिश्रा लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता अनीश ने बताया कि शूटिंग मोतीझील, जाजमऊ, गंगा बैराज, परेड और फूलबाग में होगी। इसके लिए डेढ़ महीने का शेड्यूल तैयार किया गया है।
जूनियर आर्टिस्ट के लिए चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए कानपुर के प्रतिभाशाली युवाओं को ऑडिशन के जरिए चुना जाएगा। अनीश की फिल्म ‘जिंदगी मुंबईं’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने अपने शहर को इसी वजह से चुना है कि कानपुर की भाषा शैली और अंदाज पूरे देश में मशहूर हो रहा है तो फिर शहर में जन्मे फिल्म निर्माता इससे पीछे क्यों रहे। फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। एक्ट्रेस विदिता बाग हाल ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में नजर आई थीं।

बचपन से ही फिल्मों की ओर रहा अनीश का रुझान
अनीश शेरोन खान हैं फिल्म के निर्माता
जेके कॉलोनी लालबंगला निवासी अनीश शेरोन खान का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर रहा है। इसी वजह से अनीश मुंबई की तरफ हमेशा भागते रहे। पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद लिखने का शौक उन्हें मुंबई तक ले गया। पर सपनों के शहर में इतनी जल्दी सफलता नहीं मिलती। उन्हें मुंबई में हिंदी भाषी और उत्तर भारतीय होने की वजह से काफी परेशानी हुईं क्यों कि वहां तो मराठी भाषा ही चलन में थी। कई प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाते-लगाते अनीश की रातों की नींदें हवा हो गईं। मुंबई की रातों में साइकिलवालों की चाय काफी चर्चित है जिसको पीने का शौक अनीश भी पाल बैठे। चाय पीते-पीते उन्होेंने तमाम फिल्मों की स्क्त्रिस्प्ट तैयार की है। फिल्म निर्माता कंपनियों के साथ जुड़ने के बाद अनीश ने फिल्म मेकिंग का काम शुरू कर दिया। उनकी पहली फिल्म ‘जिंदगी मुंबईं’ अक्टूबर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी मायानगरी के चकाचौंध में गुम होती इंसानियत पर आधारित है। ‘जिंदगी मुंबईं’ एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की सच्ची कहानी जिसे एक रोल पाने के लिए भीषण संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है।