{"_id":"62878130a2078b48d01c198c","slug":"irrigation-department-s-encroachment-campaign-stopped-the-strategy-of-the-campaign-will-be-made-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग का अतिक्रमण अभियान रूका: राजनीतिक दबाव में विभाग पांचवी बार फिर हारा, फिर से बनेगी अभियान की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग का अतिक्रमण अभियान रूका: राजनीतिक दबाव में विभाग पांचवी बार फिर हारा, फिर से बनेगी अभियान की रणनीति
Fri, 20 May 2022 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 20 May 2022 05:23 PM IST
सार
सिंचाई विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे खाली कराने का अभियान रूक गया है। इस बार पुलिस फोर्स न मिलने की वजह से अभियान शुरू भी नहीं हो सका। अब डीएम के अवकाश से आने के बाद अभियान की रणनीति फिर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सिंचाई विभाग का अभियान दो साल में पांचवीं बार राजनीतिक दबाव की भेंट चढ़ गया। अभियान शुरू भी नहीं हो पाया कि इसे रोक दिया गया है। अब डीएम के अवकाश के आने के बाद फिर से अभियान की रणनीति बनाई जाएगी। उसके बाद ही अभियान चल पाएगा। इसके पीछे राजनीतिक दबाव की भी कहानी है।
विज्ञापन
जैसे ही सिंचाई विभाग अभियान की शुरूआत करता है। विभिन्न दलों के नेता राजनीति शुरू कर देते हैं। सिंचाई विभाग की करोड़ों रुपये कीमत की बहुमूल्य जमीन पर नेताओं और उनके समर्थकों के अवैध कब्जे बताए जाते हैं। सिंचाई विभाग की भूमि पर पक्के निर्माण बना लिए गए हैं। इनमें अधिकारियों के भी आवास हैं। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठान बना लिए गए हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की भूमि पर 17 स्थानों पर चार हजार से अवैध कब्जे हैं। 17 मई से इन अवैध कब्जों को हटाया जाना था लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी पांच घंटे तक पनकी थाने में बैठे रहे और पुलिस नहीं मिल पाई। सिंचाई विभाग ने पहले ही डीएम को इस संबंध में फाइल भेज दी थी जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
विज्ञापन
19 मई को गोविंदनगर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जाना था] लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने का मामला आड़े आ गया। सिंचाई विभाग ने अभियान ही रोक दिया है। सहायक अभियंता अजय राय ने बताया कि पुलिस मिल जाए तो अभियान शुरू करें।