फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case: Six Bangladeshi spies become Indian citizens with MLA certificate

इरफान सोलंकी प्रकरण: विधायक के प्रमाण पत्र के साथ छह बांग्लादेशी जासूस बन गए भारतीय नागरिक, पांच गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2022 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Dec 2022 08:30 PM IST
सार

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के प्रमाण पत्र पर बांग्लादेशी जासूस ने अपना व अपने परिवार का फर्जी आधार कार्ड बनवा खुद को भारतीय नागरिक दिखाया और छुपकर शहर में रह रहा था। मूलगंज पुलिस ने बांग्लादेशी परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Irfan Solanki Case: Six Bangladeshi spies become Indian citizens with MLA certificate
पुलिस गिरफ्त में रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सपा विधायक के प्रमाण पत्र पर बांग्लादेशी जासूस ने अपना व अपने परिवार का फर्जी आधार कार्ड बनवा खुद को भारतीय नागरिक दिखाया और छुपकर शहर में रह रहा था। मूलगंज पुलिस ने एडीसीपी मनीष सोनकर के नेतृत्व में इस बांग्लादेशी परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इनमें से एक लड़का गायब है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इनके पास से विदेशी करंसी और भारतीय करंसी में 14.56 लाख रुपये बरामद किए हैं। मूलरूप से बांग्लादेश कुरला निवासी रिजवान मोहम्मद उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रूकसार, एक नाबालिग बेटे (17) को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस परिवार का एक बेटा मोहम्मद अदीब लापता है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि ऐसी सूचना थी कि विदेशी नागरिक कानपुर में छुपकर रह रहा है।

विज्ञापन

जिसके बाद टीम को जांच के लिए लगाया गया। टीम ने जांच की तो इस परिवार के पास फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी और भारत के पासपोर्ट, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, विदेशी करंसी और भारतीय करंसी के 14.56 लाख रुपये बरामद किए गए। अधिकारी के मुताबिक यह परिवार यहां पर सन 2016 से छुपकर रह रहा है।

विधायक और पार्षद का प्रमाण पत्र मिला
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि विधायक इरफान सोलंकी ने दो बार और पार्षद मनु रहमान ने दो बार रिजवान मोहम्मद के लिए प्रमाण पत्र दिया था। जिसमें दोनों ने लिखा है कि वह इसे काफी समय से जानते हैं और यह यही का नागरिक है। इसी आधार पर उनका आधार कार्ड और फिर सभी दस्तावेज बन गए थे। पुलिस इस मामले में अब विधायक और पार्षद को भी आरोपी बना सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

जाली पासपोर्ट से की विदेश यात्रा
जांच के दौरान सामने आया कि डॉ. रिजवान ने भारत से बांग्लादेश ही नहीं अमेरिका, बैंकॉक समेत कई देशों की फर्जी पासपोर्ट से यात्रा की है। एनआईए, एटीएस, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है। इन सभी सुरक्षा एजेंसियों के अफसर अपने-अपने स्तर से पकड़े गए डॉ. रिजवान और उनके पूरे परिवार से पूछताछ में जुटी है।

एजेंसियां खंगाल रहीं डॉ. रिजवान और इरफान के संबंध
डॉ. रिजवान को भले ही पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद जेल भेजने की तैयारी कर ली है,  इसके बाद भी एजेंसियों ने डॉ. रिजवान और उनके परिवार के विधायक इरफान से संबंध तलाशने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

हालांकि अभी बहुत से सवाल हैं जिनकी तलाश एजेंसी के साथ पुलिस को भी करनी होगी। मसलन डॉ. इरफान कब से देश और कानपुर में रह रहे हैं? वे कानपुर में शादी के बाद से क्या कर रहे थे? फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उनकी मदद किसने की? इसकी जानकारी किसको-किसको थी।
 

बांग्लादेशी नागरिक और उसके परिवार समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। इनके खिलाफ मूलगंज थाने में धोखाधड़ी, फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना, उनका प्रयोग करना, षड्यंत्र रचने और 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनसे पूछताछ में जो तथ्य और आएंगे उसके आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed