फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, Chargesheet will be filed soon in six cases, details of properties will be ready in a week

Irfan Solanki Case: छह केसों में जल्द दाखिल होंगी चार्जशीट, एक सप्ताह में संपत्तियों का तैयार होगा ब्योरा

Tue, 03 Jan 2023 08:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 08:09 AM IST
सार

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने इरफान सोलंकी पर दर्ज सभी प्रकरणों को लेकर बैठक की। इसमें गैंगस्टर एक्ट के तहत इरफान और अन्य आरोपियों की एक-एक संपत्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, Chargesheet will be filed soon in six cases, details of properties will be ready in a week
इरफान सोलंकी और डॉ.मोहम्मद रिजवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी पर दर्ज किए गए सभी मामलों को लेकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने सोमवार को बैठक कर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। विवेचकों को निर्देशित किया कि बाकी छह केसों की जल्द से जल्द विवेचना पूरी कर उसमें चार्जशीट लगाएं।

विज्ञापन

साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत एक सप्ताह के भीतर सभी पांचों आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा लें। इससे आगे की कार्रवाई हो सके। आठ नवंबर को इरफान सोलंकी, उसके भाई रिजवान और अन्य 55 आरोपियों पर आगजनी व रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक पर एक के बाद एक कुल आठ केस दर्ज हुए। इसमें से दो केसों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इरफान, रिजवान, शौकत, इसराइल समेत पांच पर गैंगस्टर लगाया। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि छह केसों की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना लगभग अंतिम दौर में है। संभावना है कि इस महीने में इन केसों में भी चार्जशीट लगा दी जाएगी। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना लंबी चलेगी। संपत्तियों का ब्योरा एक सप्ताह में पूरा जुटा लिया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक-एक संपत्ति होगी चिन्हित
गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस उन संपत्तियों को चिन्हित करती है, जो अपराधी अपराध से अर्जित धन से हासिल करते हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इरफान व रिजवान के अलावा अन्य आरोपियों की सभी संपत्तियों का ब्योरा तैयार करेगी। पुलिस दावा करेगी ये संपत्तियां अपराध से अर्जित धन से ही बनाई गई हैं।

नशे के सप्लायरों की तलाश में जुटी पुलिस
परिवार संग जेल भेजे गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान और उसकी पत्नी के फोन बुक में पुलिस को कुछ नशे के सप्लायरों के भी नंबर मिले हैं। पुलिस अब उन सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं कोलकाता में नशे के सौदागर जिस दोस्त के बारे में रिजवान ने पुलिस को बताया था। उसके घर की निगरानी भी कराई जा रही है ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी रिजवान की जांच में कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। रिजवान और उसकी पत्नी के अलावा हिना के रिश्तेदार भी सभी तरह का नशा करते थे। पुलिस ने जब इस बिंदु पर जांच की, तो उसके फोनबुक में चार नशे के सप्लायरों के नंबर मिले हैं। सभी नंबर वर्तमान में बंद जा रहे हैं। पुलिस उन सभी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed