{"_id":"63c2fadf1b1c5c0e9d6989ab","slug":"irfan-invested-crores-of-rupees-in-shaukat-s-project-marked-eight-properties-2023-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MLA Irfan Solanki: शौकत के प्रोजेक्ट में इरफान ने लगाए करोड़ों रुपये, आठ संपत्तियां चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLA Irfan Solanki: शौकत के प्रोजेक्ट में इरफान ने लगाए करोड़ों रुपये, आठ संपत्तियां चिह्नित
Sun, 15 Jan 2023 10:32 AM IST
शिखा पांडेय
वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:32 AM IST
सार
पुलिस जांच में पता चला कि शौकत के कई प्रोजेक्ट में सपा विधायक ने करोड़ों रुपये लगाए हैं। इसमें वीआईपी रोड पर स्थित छह अपार्टमेंट और जाजमऊ के दो अपार्टमेंट शामिल हैं। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक और उनके भाई रिजवान सोलंकी, सपा नेत्री के पिता शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला और मोहम्मद सरीफ पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ ही उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। गैंगस्टर लगने के बाद संपत्तियां जब्त करने केे लिए इनकी जांच तेज कर दी गई है। सपा विधायक के गैंग में शामिल सपा नेत्री के पिता शौकत अली की भी गलत तरीके से अर्जित की गईं संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि शौकत के कई प्रोजेक्ट में सपा विधायक ने करोड़ों रुपये लगाए हैं। इसमें वीआईपी रोड पर स्थित छह अपार्टमेंट और जाजमऊ के दो अपार्टमेंट शामिल हैं। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक और उनके भाई रिजवान सोलंकी, सपा नेत्री के पिता शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला और मोहम्मद सरीफ पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वर्तमान में इसकी जांच इंस्पेक्टर फीलखाना कर रहे हैं। आरोप है कि विधायक शौकत अली के साथ गैंग बनाकर लोगों से वसूली, जमीनों पर कब्जा करने का गैंग चला रहे थे। इसी क्रम में शौकत अली के आठ अपार्टमेंट जांच के घेरे में आ गए हैं। पुलिस ने संबंधित विभाग से अपार्टमेंट के दस्तावेज मांगे हैं। इनके सत्यापन के बाद जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
संपत्तियों पर ईडी की भी नजर
पुलिस सूत्रों की मानें तो इंटेलीजेंस की टीम जानकारी जुटा रही है कि सपा विधायक ने संपत्ति किन-किन लोगों के नाम की है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। ईडी ने भी सपा विधायक की संपत्ति की जानकारी लेनी शुरू कर दी है।

शौकत अली के कई प्रोजेक्ट में सपा विधायक के करोड़ों रुपये लगे हैं, इसकी जानकारी मिली है। उन संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सत्यापन के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर