{"_id":"67d65f346ebbd37a5b0ae145","slug":"investigation-orders-against-former-kda-officer-report-summoned-allegations-including-misuse-of-position-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केडीए के पूर्व अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश, रिपोर्ट तलब…पद का दुरुपयोग करने समेत ये हैं आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केडीए के पूर्व अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश, रिपोर्ट तलब…पद का दुरुपयोग करने समेत ये हैं आरोप
Sun, 16 Mar 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:49 AM IST
सार
Kanpur News: शासन ने मामले में केडीए उपाध्यक्ष को कई पत्र लिखे। दावा किया कि इन पत्रों का शासन को जवाब नहीं दिया गया। इसके मद्देनजर शासन में उप सचिव अमिताभ श्रीवास्तव ने केडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर इस मामले में रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन
केडीए
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शासन ने केडीए के पूर्व विधि अधिकारी शशिभूषण राय के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल से रिपोर्ट भी तलब की गई है। केडीए में सर्वेयर के पद पर कार्यरत राकेश रावत ने बीती 11 फरवरी को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव से विकास प्राधिकरण के पूर्व विधि अधिकारी शशिभूषण राय की शिकायत कर जांच की मांग थी।
विज्ञापन
शिकायती पत्र में राकेश ने कहा कि उसने प्राधिकरण में फर्जी रजिस्ट्री, असत्य मानचित्र एवं अन्य अनियमितताएं करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार आवाज उठाई। राकेश ने आरोप लगाया कि इससे नाराज होकर गिरोह को संरक्षण देने वाले कुछ भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने सरकारी पद का दुरुपयोग और फर्जी आरोप लगाते हुए उसे निलंबित व कार्यमुक्त करा दिया था।
विज्ञापन
शासन को पत्रों का जवाब नहीं दिया गया
सतर्कता विभाग की जांच में उस पर लगे आरोप असत्य पाए गए थे। इसके बाद उसे बहाल किया गया। शासन ने इस संबंध में केडीए उपाध्यक्ष को कई पत्र लिखे। दावा किया कि इन पत्रों का शासन को जवाब नहीं दिया गया। इसके मद्देनजर शासन में उप सचिव अमिताभ श्रीवास्तव ने केडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर इस मामले में रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन