फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   interracial hystericist arrested in encounter

Kanpur News: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
interracial hystericist arrested in encounter
बकेवर (इटावा)। बकेवर पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर धीरू को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से चलाई गई गोली थानाध्यक्ष की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और जेवर बरामद हुए हैं। आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बकेवर के एसओ विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मंगलवार रात महासिंहपुर नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक औरैया की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। थाना बकेवर पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए दूसरी टीम को सूचित किया। दोनों ओर से पुलिस टीमों से घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली थानाध्यक्ष बकेवर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी धीरू निवासी लक्षियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरैया के दाएं पैर में लगी। पुलिस टीम ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, चार खोखा कारतूस, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, बालियों समेत कई आभूषण और दो पीतल के कलश बरामद किए गए। पूछताछ करने पर बताया कि उसने बाइक भी औरैया से चोरी की थी। पहचान छुपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई है।
विज्ञापन


यह घटनाएं कबूलीं
10 जून को थाना बकेवर शिव काॅलोनी में लखना के घर से सोने, चांदी के आभूषण एवं नकदी की चोरी
11 अगस्त को थाना बकेवर सब्जी मंडी गली मंदिर महेवा के पास मकान का ताला तोड़ कर नकदी, सोने व चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तनों की चोरी
20 अगस्त को थाना बकेवर क्षेत्र के गांव इंद्रापुर में स्थित सचिवालय से टीवी, इन्वर्टर-बैटरी, साउंड की चोरी
आरोपी पर औरैया और इटावा में दर्ज है 31 मुकदमे
एसएसपी ने बताया कि आरोपी धीरू थाना दिबियापुर जनपद औरैया का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ औरैया के दिबियापुर, सहायल थाने समेत पूरे जनपद में लगभग 27 मुकदमे दर्ज हैं। बकेवर थाने में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed