{"_id":"63fc4ac6cfab503f88065324","slug":"international-handball-player-jyoti-marriage-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी के हाथ आज होंगे पीले, राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी उदित संग होगी ज्योति की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी के हाथ आज होंगे पीले, राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी उदित संग होगी ज्योति की शादी
Mon, 27 Feb 2023 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:52 AM IST
सार
ज्योति शुक्ला की शादी मैनावती मार्ग स्थित इबिजा गार्डेन से होगी। 18 दिसंबर को उनकी रिंग सेरेमनी हुई थी। ज्योति कानपुर की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में भारतीय हैंडबॉल टीम एशियन ट्रॉफी में विजेता रही थी।
विज्ञापन
ज्योति शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर की अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला सोमवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके उदित से होगी। ज्योति ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
काकादेव निवासी ज्योति शुक्ला की शादी मैनावती मार्ग स्थित इबिजा गार्डेन से होगी। 18 दिसंबर को उनकी रिंग सेरेमनी हुई थी। ज्योति कानपुर की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में भारतीय हैंडबॉल टीम एशियन ट्रॉफी में विजेता रही थी। जकार्ता में भी भारतीय टीम की सदस्य रहते हुए उन्होंने टीम को कांस्य पदक दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
सीएम ने दिया था लक्ष्मीबाई सम्मान
ज्योति को जनवरी 2023 में खेलों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। पिता शिवशंकर शुक्ला ने कहा कि बेटी ने हमेशा से ही नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन