UP News: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप ने हाईस्कूल टॉपर आशी को दी बधाई, कहा-कोई भी परेशानी हो, तो अवगत कराएं
क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने टॉपर छात्रा आशी यादव को वीडियो कॉल कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, किसी भी प्रकार की परेशानी से अवगत कराने को कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर बॉलर कुलदीप यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली जैतपुर निवासी छात्रा आशी यादव से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने छात्रा को टॉपर बनने पर बधाई दी। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी से अवगत कराने को कहा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर से बातकर आशी व उसके परिजन गदगद नजर आए।
गौरतलब है कि कस्बा जैतपुर निवासी आटो चालक अरविंद यादव की पुत्री आशी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 94.83 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। आशी ने अपने विद्यालय हरवंश राठौर इंटर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने पर छात्रा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। टॉपर छात्रा को पुलिस प्रशासन के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।
रविवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने टॉपर छात्रा आशी यादव को वीडियाे कॉल कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा और उनके परिजनों का हालचाल जाना। साथ ही आगे भी कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल करने की बात कही। छात्रा आशी के भाई आशुतोष यादव ने चाइनामैन गेंदबाज को महोबा आने का न्यौता भी दिया।