फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intelligence and peace committee fail, spoiled atmosphere

खुफिया तंत्र व शांति कमेटी फेल, बिगड़ा माहौल

Sat, 19 Sep 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Intelligence and peace committee fail, spoiled atmosphere
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। बिकरू कांड के बाद भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जाने वाले दावे पूरी तरह हवा हवाई ही साबित हो रहे हैं। सैकड़ों युवकों के मकनपुर-इलियासपुर में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक युवक के घर पर हमला करने के दौरान उन्मादी भीड़ के सामने पुलिस मूकदर्शक बनी रही व बिना सुरक्षा इंतजाम के पहुंचने के कारण दरोगा-सिपाही सुरक्षित स्थान से ही पूरा नजारा देखते नजर आए। आरोपी युवक और उसके परिवार ने भीड़ के हमले से जान तो बचा ली, पर पथराव से पांच से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आलोक गुप्ता के भाई विनीत गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की जितनी निंदा की जाए वह कम हैं, लेकिन पंचायत चुनावों में वोट बैंक पक्का करने के लिए कुछ लोगों के बहकावे में आकर उनके घर पर हमला करने से उनका परिवार ही नहीं बल्कि मकनपुर, इलियासपुर की सैकड़ों की आबादी दहशत में है। उपद्रव पर आमादा भीड़ ने एकाएक सुबह नौ बजे घर के चारों ओर से हमला कर दिया। मुख्य द्वार, छत, जीना और कमरे से घुसे आधा सैकड़ा से अधिक युवकों ने खिड़कियां, दरवाजा, पानी की टंकी, पाइप, फ्रिज, कूलर, एसी, टीवी, मोबाइल सहित लाखों रुपये का गृहस्थी सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

यहां तक की कई आपत्तिजनक नारे भी लगाए। भाई आलोक को लात-घूसों से मारते हुए कपड़े फाड़ दिए गए वहीं बुजुर्ग दादी शांती देवी, पिता कन्हैयालाल, माता उमा सहित पड़ोसी नीलम को भीड़ ने अपना शिकार बना लिया। सूचना मकनपुर चौकी पुलिस और खुफिया विभाग तक को नहीं लग सकी। विनीत ने बताया कि 25 लोगों को परिजनों ने पहचाना है जबकि एक सैकड़ा से अधिक अज्ञात लोग हमले में शामिल थे। पुलिस आपत्तिजनक पोस्ट करने पर आलोक को तो ले गई है, पर घर पर हमला करने वालों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर छोड़कर चला गया आलोक का परिवार
बिल्हौर। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आलोक गुप्ता के यहां उपद्रव होने के बाद पूरा का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर कानपुर पलायन कर गया है। विनीत गुप्ता ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक उपद्रव करने वाले युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की है, इसलिए उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है, सुरक्षा के मद्देनजर वह मकनपुर-इलियासपुर छोड़कर कानपुर जा रहे हैं। क्योंकि पुलिस ने अभी तक उनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
पुलिस पर भी भीड़ ने बोला हमला
बिल्हौर। ईंट गुम्मों से बड़े हमले पर आमादा भीड़ को रोकने व समझाने का प्रयास करने पहुंचे मकनपुर पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस से भी भीड़ ने धक्का मुक्की कर दी। इसी दौरान फोटो खींच रहे हलपुरा निवासी लवकुश कटियार को कुछ युवकों ने दबोच लिया और जब तक लात-घूंसों से मारते रहे जब तक वह बेेहोश नहीं हो गया। वहीं विवाद के दौरान ही कोतवाली पुलिस की गाड़ी के सायरन बजते ही मारपीट करने वाली भीड़ मकनपुर की ओर भाग गई। इंसपेक्टर ने बेदम युवक लवकुश को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
जुमे के दिन जुर्म की थी साजिश
बिल्हौर। कोरोना लॉकडाउन के बाद जहां अनलॉक प्रक्रिया जारी है वहीं मकनपुर-इलियासपुर में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद शुक्रवार यानि जुमे के दिन शरारती तत्वों ने पंचायत चुनावों में वोट बैंक पक्का करने के लिए जुर्म की बड़ी साजिश रची। गनीमत रही कि दादामियां चौराहे पर बनी साजिश कई थानों का पुलिस बल और पीएसी बल के समय रहते पहुंचने से पूरी नहीं हो सकी। पूरी घटना में पुलिस अफसरों द्वारा शांति कमेटी सदस्यों के चयन को लेकर भी कई तरह के पक्षपात का नजारा शुक्रवार को विवाद के दौरान दिखा।
भीड़ को आता देख दुकान बंद कर भागे लोग
बिल्हौर। मकनपुर-इलियासपुर में सुबह नौ बजे के बाद एकाएक छोटे-बड़े बच्चों के साथ युवाओं की भीड़ ने इलियासपुर पंचायत भवन के नजदीक स्थित घर पर हमला कर दिया। उपद्रव पर आमादा भीड़ ने नारेबाजी के साथ ही इधर-उधर खड़े और आने-जाने वालों से मारपीट की। यह देख मकनपुर के कई दुकानदार अपने-अपने शटर डाउन कर सुरक्षित स्थानों पर भाग गए।

मकनपुर विवाद के पीछे कहीं पंचायत चुनाव तो नहीं
बिल्हौर। देश-दुनिया में मदार साहब की दरगाह के कारण प्रसिद्घी पाने वाले मकनपुर कस्बे मेें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के हुए विवाद से कौमी एकता का संदेश पूरी तरह तार-तार हो गया है। दोनों संप्रदाय के लोग पंचायत चुनावों में अपने दबदबे को बढ़ाने के लिए इलाके में विविध धार्मिक कार्यक्रमों से अपना-अपना वर्चस्व दिखाते हैं। पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण मकनपुर और इलियासपुर के प्रधानों और पूर्व प्रधानों की भूमिका को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं इलाके में हैं। पंचायत चुनाव में वोट बैंक पक्का करने के लिए कई लोग भीड़ में कुछ और अफसरों के सामने कुछ और कहते नजर आए, और तो और सोची समझी साजिश के तहत भीड़ ने आरोपी के घर हमला बोला।

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर गांव में रास्ते में पड़ा उपद्रवी युवकों द्वारा घर का तोड़कर फेंका गया ?

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर गांव में रास्ते में पड़ा उपद्रवी युवकों द्वारा घर का तोड़कर फेंका गया ?- फोटो : DEHAT

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर गांव में भीड़ के उपद्रव की दास्तां बताता मारपीट का शिकार पीड़ित सुरेश

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर गांव में भीड़ के उपद्रव की दास्तां बताता मारपीट का शिकार पीड़ित सुरेश- फोटो : DEHAT

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर-इलियासपुर गांव में पैदल मार्च करते पुलिस-पीएसी के जबान

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर-इलियासपुर गांव में पैदल मार्च करते पुलिस-पीएसी के जबान- फोटो : DEHAT

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर-इलियासपुर गांव में घटना के बाद भीड़ का उन्माद देख दशहत में दरवाजे से झा?

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर-इलियासपुर गांव में घटना के बाद भीड़ का उन्माद देख दशहत में दरवाजे से झा?- फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed