फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Insulator blast due to lightning strike in transformer

ट्रांसफार्मर में बिजली गिरने से इंसुलेटर ब्लास्ट

Tue, 13 Jul 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Insulator blast due to lightning strike in transformer
पुखरायां। असेवा विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में बिजली गिरने से इंसुलेटर ब्लास्ट हो गया। इससे 30 गांवों की सप्लाई ठप हो गई। 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सप्लाई नहीं चालू की जा सकी। लोग गर्मी व उमस से परेशान हैं। पानी का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के असेवा, मुतैहरापुर, गोपालपुर, जगदीशपुर, असलापुर, उमरिया, गिरदौं, नारायनपुर, अकबरनगर, लवरसी, सिहारी, कछगांव, मलासा, धौकलपुर, मोहम्मदपुर, अनंतरामपुर, मठानापुर्वा, ठाकुरपुर्वा, घार, बम्हरौली, शेरपुर, उपकेंद्र सिंगरसीपुर व गांव सिंगरसीपुर, बिजयीपुर सहित 30 गांवों की सप्लाई ठप हो गई। विनीत त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह यादव, अजय कुमार, धर्म सिंह एडवोकेट, आदि ने बताया कि रविवार की शाम से बिजली गुल है। रात अंधेरे में बीत गई। गर्मी और उमस के चलते परेशानी हो रही है। दिन में भी लाइट नहीं आई और सोमवार की रात भी बिजली की सप्लाई मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अब गांवाें में मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर के उपखंड अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। कानपुर गोदाम से सामान मंगाया गया है। जल्दी ही सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed