फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector suicide case, kanpur news

दरोगा के खुदकुशी का मामला: एसीपी अनवरगंज ही करेंगी तफ्तीश, महिला सिपाही जांच की जद में

Wed, 16 Nov 2022 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
inspector suicide case, kanpur news
दरोगा अनूप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में निलंबित दरोगा अनूप सिंह के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले की जांच एसीपी अनवरगंज सृष्टि सिंह ही करेंगी। बुधवार को पुलिस कमिश्नर ने एसीपी से मामले की जानकारी लेकर अब तक की जांच की समीक्षा की। सीपी के मुताबिक जांच सही दिशा में चल रही है।

विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिस महिला सिपाही का नाम सामने आ रहा है, उस पर विभागीय कार्रवाई होनी लगभग तय है। मूल रूप से उरई निवासी दरोगा अनूप सिंह दस नवंबर की दोपहर को फजलगंज थाने पहुंचे थे। वहां से निकलने के कुछ देर बाद जहर खा लिया था।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। तब एसपी आउटर ने सीओ लाइन सृष्टि सिंह को जांच दी थी। आउटर खत्म होने के बाद सृष्टि सिंह को एसीपी अनवरगंज बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि एसीपी अनवरगंज ही जांच को आगे बढ़ाएंगी। अभी तक जो जांच हुई है वो तथ्यपरक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि दरोगा के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। चूंकि मामले में सामने आया था कि फजलगंज थाने में एक महिला सिपाही से अनूप के संबंध हैं। बाद में महिला सिपाही के किसी अन्य पुलिसकर्मी से ताल्लुकात हुए। इस वजह से अनूप ने खुदकुशी की। इसलिए महिला सिपाही पर विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। बाकी अगर कोई आपराधिक साजिश सामने आती है तो उस आधार पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed