पैकी जुलूस में पहले सपा नेता को पीटा घर में की तोड़फोड़ फिर पथराव में इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात बाबूपुरवा बगाही में जुलूस निकल रहा था। निशाने पैक का झंडा टूटने की वजह से करीब ढाई घंटे तक जुलूस यहीं रुका रहा। रात करीब एक बजे जुलूस महेलिया मैदान के पास सपा नेता मोइनुद्दीन के घर के पास पहुंचा। यहां नजर उतारने की रस्म चल रही थी।
कुछ उपद्रवियों ने निशाने पैक को जबरन सपा नेता के घर ले जाने का आरोप लगाया। फिर सपा नेता पर डंडे से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गए। उनके घर में तोड़फोड़ भी की गई। फिर किसी ने पथराव कर दिया। इसमें बर्रा इंस्पेक्टर सतीश सिंह का सिर फट गया। सतीश सिंह को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया और पुलिस बल ने लोगों को तुरंत शांत कराया। इसके बाद जुलूस आगे बढ़ा। घायल इंस्पेक्टर के सिर में सात टांके लगे।
जिलाबदर अपराधी एस-10 का सदस्य
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उपद्रव में शामिल एक शातिर अपराधी है। वह बाबूपुरवा थाने के एस-10 का सदस्य भी है। उस पर हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, मारपीट समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे। वह जिलाबदर भी है।
पथराव की बात गलत है। केवल एक पत्थर इंस्पेक्टर के सिर में लगा। जुलूस में किसी भी तरह का कोई बवाल नहीं हुआ।
रवीना त्यागी, एसपी साउथ