{"_id":"652d79cb9dc3c07e3c054a67","slug":"inspector-posted-at-collector-ganj-police-station-arrested-while-taking-bribe-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कलेक्टर गंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कलेक्टर गंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
Mon, 16 Oct 2023 11:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:28 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर रामजन्म गौतम ने एक मामले में केस निस्तारण के लिए एक लाख रुपए की घूस मांगी थी। जिसका आधा हिस्सा लेते समय ही उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामजन्म गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर कमिश्नरी कानपुर कमिश्नरी के कलेक्टर गंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर रामजन्म गौतम को 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने थाने के अंदर से उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक मामले में केस निस्तारण के लिए एक लाख रुपए की घूस मांगी थी। जिसका आधा हिस्सा लेते समय ही उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
2011 बैच के इंस्पेक्टर रामजन्म कलेक्टर गंज से पहले सीसमऊ में भी तैनात थे। जहां उनका नाम एक विवादित भवन को कब्जा करने वालों को संरक्षण देने के मामले में सामने आया था। जिसके बाद सीसामऊ से इसे हटा दिया गया था। हालांकि, उच्च अधिकारियों की मेहरबानी के चलते उसे कलेक्टर गंज थाने में तैनाती मिल गई थी। कानपुर से पहले वह लखनऊ में तैनात था।
विज्ञापन