फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector poem praised on social media

इंस्पेक्टर की कविता छाई

Sun, 13 Mar 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
inspector poem praised on social media
इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एक शायर के यूपी छोड़ने की बात कहने पर जिले में तैनात इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय ने उन्हें कविता के जरिये जवाब दिया है। चुटकी लेते हुए उन्हें प्रदेश में रहने का आश्वासन दिया है। उनकी कविता ‘हिंयै करो ईद हिंयै खेलौ होली’ सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के मूल निवासी धर्मराज उपाध्याय 2016 में इंस्पेक्टर बने थे। वर्तमान में वह जिले में अपराध शाखा में तैनात हैं। शुरुआत से ही साहित्य में रुचि होने से वह कविताएं लिखने लगे। 2020 में उन्होंने कविताआें को पोस्ट करना शुरू किया। कवि सम्मेलनों में भी उन्हाेंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव के वक्त सात फरवरी को उनकी एक कविता ‘न कोई के डर मा न कोई के दबाव मा, चले हैं दीवान जी ड्यूटी चुनाव मा’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान ही शायर मुनव्वर राणा के योगी के मुख्यमंत्री बनने पर यूपी छोड़ने के बयान पर अब उन्होंने कविता के जरिये जवाब दिया है। उनकी रचना ‘न चली लाठी और न चली गोली, कहूं न जाओ चच्चा कोई कुछौ न बोली। अब तोहरे बात का कोई बुरा नाई मानत हैं, जे जरत है तेहका जैरे देव, अपराधी मरत हैं, मरय देव, बुढ़ौती वक्त है बदलौ न खोली, कहूं न जाओ चच्चा कोई कुछौ न बोली, सोशल मीडिया पर लोगों की पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed