{"_id":"60112d3e8ebc3e2c3d40bbf6","slug":"inspector-kaushlendra-pratap-singh-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विधायक से भिड़े बिठूर एसओ का तबादला, धार्मिक स्थल पर मरम्मत कराने पर हुई थी नोकझाेंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विधायक से भिड़े बिठूर एसओ का तबादला, धार्मिक स्थल पर मरम्मत कराने पर हुई थी नोकझाेंक
Wed, 27 Jan 2021 02:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
कौशलेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर के एक धार्मिक स्थल की मरम्मत कराने के मुद्दे पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा से भिड़े बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह को डीआईजी ने हटा कर शिवराजपुर एसओ बनाया है। शिवराजपुर एसओ अमित मिश्रा को बिठूर थाने का प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
चोरी की कार चलाने के मामले में भी एसओ कौशलेंद्र प्रताप ने विभाग की किरकिरी कराई थी। फिर भी अफसरों ने उन पर कार्रवाई करने के बजाए सिर्फ थाना बदला है। बिठूर के एक धार्मिक स्थल को लेकर सप्ताह भर पहले दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। इसके दो दिन बाद बिठूर पुलिस ने धार्मिक स्थल की मरम्मत का काम कराना शुरू किया था जिसका भाजपा विधायक ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विवादों में रहे हैं बिठूर एसओ
दो साल पहले बर्रा से एक वैगनआर कार चोरी हुई थी। कुछ दिन पहले ही खुलासा हुआ था कि उस कार से बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप चलते थे। हालांकि अफसरों ने उनको बचा लिया था और एक सिपाही को बलि का बकरा बना उसको निलंबित कर दिया था। एक बार फिर वो विवादों में आए। इसलिए उनका थाना बदला गया।
विज्ञापन