{"_id":"667af8efcbc283932a0d8cf1","slug":"inspector-and-constables-who-arrived-on-information-of-dispute-were-chased-and-beaten-etawa-news-c-216-1-etw1001-113162-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा व सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा व सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
इटावा। टावर कर्मियों से विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दारोगा व दो सिपाहियों को दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा। दारोगा ने दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विनायक नगर रानीबाग में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। टावर की जमीन उदयप्रकाश निवासी विनायक नगर मड़ैया शिवनारायण व उनके भाई के नाम है। उदय प्रकाश और उनके पुत्र ऋषि राजपूत ने जमीन पर दावा करते हुए टावर के गेट पर ताला डाल दिया। इसके बाद गेट खोलने को लेकर टावर कर्मियों से पिता-पुत्र का विवाद हो गया।
टावर कर्मियों ने विवाद की सूचना पुलिस को दे दी। तकिया चौकी इंचार्ज मिलन सिरोही, कांस्टेबल अक्षय कुमार व अमित कुमार के साथ शाम करीब छह बजकर दस मिनट पर पर पहुंचे। दरोगा ने जब पिता-पुत्र से थाने चलने के लिए कहा तो दोनों भड़क गए। तभी उदय प्रकाश, ऋषि व चार अज्ञात लोग दरोगा से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पीटने लगे। इसमें पुलिस की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। देर रात दरोगा दोनों कांस्टेबल व आरोपी पिता-पुत्र का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल में आरोपी ऋषि नशे की हालत में पाया गया।
मीन को लेकर हुए आपसी विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई थी। इसे लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी